टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज 1

कोलकाता, 22 मार्च; अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष के खिलाफ गुरुवार को एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। भारत के सबसे युवा टेबल टेनिस चैम्पियन घोष ने इस आरोप को खारिज किया है।

घोष का कहना है कि वह इस मामले में कानून का सहारा लेंगे।

Advertisment
Advertisment

टेबल टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ 18 साल की एक लड़की ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कोलकाता के उत्तरी 24 परगना जिले के बारासात पुलिस थाने में घोष के खिलाफ लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि अप्रैल 2015 में घोष ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ उसके घर में दुष्कर्म किया था।

लड़की ने यह भी दावा किया है कि वह पिछले तीन साल से घोष के संपर्क में रही जब वह नाबालिग थी। शादी को लेकर उसे घोष से कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

घोष पर दुष्कर्म (भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376), धोखाधड़ी (आईपीसी 417), महिला की सहमति के बिना गर्भपात (आईपीसी 313) और बच्चों के यौन अपराधों से बचाव के अधिनियम (पाक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दायर किया गया है।

Advertisment
Advertisment

घोष वर्तमान में जर्मनी में हैं और जर्मन ओपन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल को फोन पर दिए बयान में कहा, “यह आरोप निराधार हैं। मैं अदालत जाऊंगा।”

घोष ने 2012 और 2016 ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह आस्ट्रेलिया में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लेंगे।