ब्राजील में ओलम्पिक, पैरालम्पिक खेलों के कारण आए रिकॉर्ड पर्यटक 1

ब्रासीलिया, 6 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ब्राजील में पिछले साल रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के कारण रिकॉर्ड 66 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। 2015 की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 2016 में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पर्यटन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पिछले साल 66 लाख विदेशी पर्यटकों के आगमन के कारण पर्यटन क्षेत्र को 62 लाख डॉलर का मुनाफा हुआ, जो 2015 की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है।

Advertisment
Advertisment

एक संवाददाता सम्मेलन में पर्यटन मंत्री मार्क्‍स बेल्ट्राओ ने कहा कि पिछले यह बेहद सकारात्मक है और इससे यह भी पता चलता है कि देश ऐसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का फायदा उठा सकता है।

यह भी पढ़े : सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर व्यक्त किये अपने विचार

मार्क्‍स ने कहा, “पर्यटकों की संख्या में इजाफा सकारात्मक है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति की तुलना में हम अच्छा विकास कर सकते हैं। हमने यह दर्शा दिया है कि किस प्रकार हम बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकते हैं।”

पिछले साल ब्राजील में सबसे अधिक 21 लाख पर्यटक अर्जेटीना से आए। इसके बाद अमेरिका (6 लाख) दूसरे नम्बर पर रहा। चिली, पराग्वे, उरुग्वे, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन से भी अच्छी संख्या में पर्यटक आए।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : फ़ोटो: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा उत्तराखंड से छुट्टी मनाकर वापसी लौटे, देखे pics

रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के दौरान किए गए सर्वेक्षण से पता चला कि इन 66 लाख विदेशी पर्यटकों में से 87 प्रतिशत पर्यटक ब्राजील में और 94.2 प्रतिशत पर्यटक रियो डी जनेरियो फिर से आना चाहते हैं।