दिल्ली में गरीबों को खाना बाटेंगी ब्रिटिश पहलवान याना 1

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)| आखिरकार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली इंग्लैंड की पहलवान याना रैटिगन की मुराद पूरी हुई। पिछले दिनों चंडीगढ़ में गरीबों को भोजन वितरित करते हुए उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि अगर वह ब्रिटिश कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं तो वह इंग्लैंड की ही तरह भारत में भी गरीबों को खाना वितरित करेंगी। अब अपनी मुराद पूरी होने के बाद वह यहां आकर शुक्रवार और शनिवार को अपनी यह इच्छा पूरी करेंगी। याना 20 नवंबर को चरखी दादरी में होने वाली गीता फोगट और पवन की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं।

प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के आयोजकों के अनुसार, वह नई दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकेंगी और मुंबई में गरीबों को कुकिंग करके खाना वितरित करेंगी। वह अगले गुरुवार को यहां आ रही हैं। उनका कहना है कि एक समय वह खुद भी काफी गरीब थीं। इस वजह से वह गरीबों के दर्द को भली भांति समझती हैं।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि आज ऊपर वाले की कृपा से वह अपने खेल से भी कमा रही हैं और अपनी कुकिंग से भी। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी गरीब के काम आ सकें या उसे भर पेट खाना खिला सकें तो उन्हें बहुत खुशी होगी। याना ने कहा कि इंग्लैंड में भी जरूरतमंद लोगों के काम आने में वह सक्रिय रहती हैं।

यह भी पढ़े : साक्षी सहित भारतीय पहलवानों को लीग-2 का बेसब्री से इंतजार

याना कहती हैं कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूएल के फैशन शो में भाग लेने के बाद इंग्लैंड में हर कोई उनसे उसके बारे में पूछ रहा है। वहां पीडब्ल्यूएल को लेकर कुश्ती प्रेमियों में काफी उत्साह है। याना 48 किलोग्राम वर्ग की पहलवान हैं। उनकी खासकर विनेश फोगट के साथ कुश्तियां काफी चर्चित रही हैं।

ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल और पीडब्ल्यूएल के सीजन-1 में याना को विनेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार उन्हें विनेश की कमी खलेगी। विनेश रियो ओलिम्पिक में चीन की पहलवान के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गई थीं।

Advertisment
Advertisment

याना के मन में गीता फोगट को लेकर बहुत सम्मान है। वह 20 नवंबर को उनकी शादी में शामिल होंगी। इसे लेकर उनके मन में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि वह परंपरागत साड़ी और हाथों में मेहंदी लगाकर इस कार्यक्रम में जाएंगी। गीता उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। पीडब्ल्यूएल के सीजन-1 में पंजाब रॉयल्स की टीम में गीता ने उनका बहुत ख्याल रखा था।