एएफसी एशियन कप में आज से भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज किया। इस टूर्नामेंट के इस तीसरे मैच में भारत के सामने थाईलैंड की टीम थी। दोनों टीमों का यह मुकाबला अल नाहयान स्टेडियम, अबू धाबी में खेला गया। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले थी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था। पूरी देश की नजर इस मैच पर ही थी।
4-1 से जीता भारत
भारतीय टीम ने इस मैच में थाईलैंड की टीम को 4-1 से मात देकर अपने अभियान की शुरुआत की। भारत के इस जीत में सुनील छेत्री का काफी योगदान रहा। उन्होंने दो गोल दागे।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के तीन पॉइंट हो गये हैं। भारत ग्रुप ए में पहले स्थान पर भी पहुँच गया है। यूएई और बहरीन के बीच ग्रुप ए का पहला मैच ड्रा हो गया था।
अनुरुद्ध और जेजे ने भी किया गोल
भारतीय टीम के लिए पहला गोल सुनील छेत्री ने पेनेल्टी के जरिये की। उन्होंने 27वें मिनट में यह गोल दागा। इसके बाद 46वें मिनट में उन्होंने ही भारत के लिए दूसरा गोल भी दागा।
टीम के लिए तीसरा गोल मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने दागा। 20 वर्षीय थापा को भारतीय फुटबॉल का भविष्य माना जाता है। चौथा और अंतिम गोल सब्सिट्यूट जेजे लालपेखलुआ ने 80 वें मिनट में दागा। वह 78 मिनट में ही मैदान पर आये थे।
तीरासिल ने किया था थाईलैंड के लिए गोल
1-0 से पिछड़ने के बाद थाईलैंड ने 33वें मिनट में ही बराबरी हासिल कर ली। उनके लिए तीरासिल डांग्डा ने यह गोल किया था। इसके बाद लगा कि थाईलैंड की टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दूसरे हाफ में शुरुआत से ही भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम कर दिया। उन्होंने थाईलैंड की टीम को गोल मारने का कोई मौका नहीं दिया और मैच 4-1 से अपने नाम कर लिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।