टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सोशल मीडिया से लगभग दूरी ही बना ली है। कुछ पोस्ट को छोड़ दें दो यह पूर्व कप्तान शायद ही सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से मुखातिब हुआ होगा। हालांकि, इस बात की कल्पना करना भी मुश्किल है कि धोनी कभी इंस्टाग्रम पर लाइव आएँगे लेकिन इस बार ऐसा हुआ है। माही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साथी खिलाड़ियों के साथ लाइव जुड़े।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत और सूर्यकुमार यादव एक साथ इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर ही रहे होते हैं कि अचानक से इस लाइव में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की एंट्री हो जाती है। जैसे ही धोनी लाइव में जुड़ते हैं, उसके बाद बाकि के खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था।
पंत ने खींचीं धोनी की टांग
#MSDhoni #RishabhPant #RohitSharma𓃵 #SuryakumarYadav pic.twitter.com/4P7G5qecn6
— Prabhat Sharma (@PrabS619) July 26, 2022
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जैसे ही इस लाइव में जुड़ते हैं तो उसके रिषभ पंत कहते हैं,
”क्या हाल है भइया इनको थोड़ी देर लाइव पर रहने।”
इसके बाद माही कुछ कहते नहीं हैं, बस हाथ हिलाकर साथी खिलाड़ियों का अभिवादन करते हैं और कैमरे को ढक देते हैं। धोनी की इस हरकत को देखकर रोहित, पंत और सूर्यकुमार यादव अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं।
इसके बाद पंत आगे कहते हैं,
”धोनी भाई ने बंद कर दिया, लग रहा है बालों में कलर लगाया हुआ था। ”
बता दें कि शुरूआती दिनों में पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे लेकिन अब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली है। माही अब ना के बराबर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
पंत ने चहल के लिए मजे
Here is Full recording of Rohit’s Insta live with Sky , Pant and Chahal 🛑
All four are my fav 😍
Rip Rohit’s Wi-Fi 😭😭😭😭 pic.twitter.com/34gB9Fotiz— Plasmid (@GOATED_ROHIT) July 26, 2022
इंस्टाग्राम के इस लाइव सेशन में रिषभ पंत (Rishabh Pant) समेत कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने युजवेंद्र चहल के जमकर मजे लिए। तीनों खिलाड़ियों ने चहल की खूब टांग खिंचाई की। इंस्टाग्राम पर मजेदार चैट के दौरान, भारतीय कप्तान ने टीम के नाश्ते को मिस करने पर चहल का मजाक भी उड़ाया। रोहित ने चहल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ‘ब्रेकफास्ट पर क्यों नहीं आया!’