इस समय सोशल मीडिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक विडिओ तेजी से वायरल हो रही है 

इस वीडियो में धोनी हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है 

धोनी कुछ समय पहले दुबई में थे, ये वीडियो किसी पार्टी की लग रही हैं, हालांकि इसी बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है

धोनी के हुक्का इन्जॉय करते हुए ये विडिओ फैंस के लिए काफी चौकाने वाला है 

धोनी को अपना आदर्श मानने वाले फैंस का इस वीडियो पर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है

हाल ही में धोनी ने एमेसी स्टैन के साथ एक एड शूट किया था, फैंस इस वीडियो को उसी एड के साथ जोड़ रहे हैं

वीडियो में देखा जा सकता है की धोनी कई बार हुक्का पी रहे हैं

2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक वीडियो में जॉर्ज बेली ने बोला - धोनी को शीशा या हुक्का पीना पसंद है, उनके कमरे में इसका सेटअप है