जैसी कि उम्मीद थी, 30 अक्टूबर को होने वाली WWE स्मैकडाउन लाइव इवेंट में डेनियल ब्रायन के WWE क्राउन जुअल इवेंट से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी जाएगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही, डेनियल ब्रायन की इच्छा के अनुरूप, उन्हें सऊदी अरब जाने से रोक लिया गया है।
बता दें कि इस स्मैकडाउन लाइव इवेंट में डेनियल ब्रायन और ऐजे स्टाइल्स के बीच WWE स्मैकडाउन चैंपियनशिप मैच लड़ा गया। जहाँ ऐजे स्टाइल्स को जीत हासिल हुई। लेकिन इसके बाद एक ऐसे रेसलर की एंट्री हुई, जिसने इन दोनों की जमकर धुनाई की।
जरुर पढ़ें: ये रेसलर नहीं चाहता रोमन रेंस की WWE में वापसी
समोआ जो की वापसी
समोआ जो, कुछ दिन पूर्व तक पांव में कुछ समस्या से पीड़ित थे। लेकिन इस मैच में ऐजे स्टाइल्स को मिली जीत के बाद समोआ जो, एकदम से पीछे से आ धमके और ऐजे स्टाइल्स पर हमला कर दिया।
इसी महीने की शुरुआत में हुई WWE सुपर शो डाउन पे-पर-व्यू इवेंट में ऐजे स्टाइल्स और समोआ जो के बीच एक गज़ब की भिडंत देखी गयी थी। ये दोनों एक बार फिर तैयार हैं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए।
यह भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन रिजल्ट्स: 30 अक्टूबर, 2018
मैच के बाद ऐजे स्टाइल्स पहुंचे पेज के पास
मैच ख़त्म होने के बाद WWE स्मैकडाउन चैंपियन ऐजे स्टाइल्स, जनरल मेनेजर पेज के पास पहुंचे और उनसे WWE क्राउन जुअल में समोआ जो के खिलाफ़ मैच की मांग की।
पेज ने ज्यादा कुछ न कहते हुए, चैंपियन की इस मांग को मान भी लिया। ऐजे स्टाइल्स ने एक कड़ा और चुनौतीपूर्ण मेसेज, समोआ जो के लिए छोड़ा है। उन्होंने कहा कि समोआ जो, तुम्हारी वही हालत होने वाली है, जो कि तुम्हारी सुपर शो डाउन में हुई थी।