इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 1

पिछले कुछ समय से WWE दिक्कतों का सामना कर रही है। कंपनी दर्शकों को वह दिखाने में असफ़ल रही है, जिसकी फैन्स चाह रखते हैं। ब्रॉन स्ट्रोमन इसी का एक उदाहरण हैं।

WWE महकमा इससे अच्छी तरह वाकिफ़ है कि WWE कठिन दौर से गुज़र रही है। रोमन रेंस को हील बनाने की मांग के बावजूद। विन्स मैकमेहन ने इसके प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Advertisment
Advertisment

ऐसी ही कुछ और भी मुश्किलें हैं, जिनका सामना फ़िलहाल WWE कर रहा है।

 

ब्रॉन स्ट्रोमन का क्या है भविष्य?

इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 2

WWE के रॉ ब्रांड में अगर कोई ऐसा रेसलर है, जिसे फैन्स पसंद करते हों। वह नाम ब्रॉन स्ट्रोमन ही है। इस रेसलर को फ़िलहाल WWE का एक स्तम्भ कहा जा सकता है। ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल मैच जीतने के बाद से यह रेसलर केवल टैग-टीम मैचों में ही दिखाई पड़ा है।

Advertisment
Advertisment

लेकिन फैन्स ‘द मॉन्स्टर’ बनाम ‘द बीस्ट’ मैच चाहते हैं। यानी ब्रॉन स्ट्रोमन बनाम ब्रोक लेसनर। क्योंकि ब्रोक पिछले एक साल से ‘रॉ चैंपियनशिप बेल्ट’ पर कब्ज़ा जमाए हुए हैं। लगातार रोमन रेंस को ‘द बीस्ट’ के खिलाफ उतारा जा रहा है। जिससे फैन्स भी ऊब चुके हैं।

ब्रॉन स्ट्रोमन, एक टैग टीम रेसलर तो बिलकुल नहीं हैं। जिस स्तर पर ब्रॉन अभी हैं, संभव ही यह रणनीति उन्हें वहां से वापस नीचे ले आएगी।

 

अंडरटेकर क्यों हैं चुप?

इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 3

रेसल-मेनिया विनिंग स्ट्रीक टूटने के बाद से ही ‘द अंडरटेकर’ के करियर पर संकट के बादल छाने लगे थे। उसके बाद रेसल-मेनिया33 में रोमन रेंस के खिलाफ़ मिली हार के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

लेकिन WWE अभी भी उनकी वापसी को पुरजोर कोशिश कर रहा है। रेसल-मेनिया 34 में जॉन सीना द्वारा डाले गए दबाव के बाद भी ‘द डेड मैन’ की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। WWE जगत, उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित है। क्योंकि जब भी वे रिंग में उतरते हैं। एक नई उर्जा जन्म लेती है।

 

रोमन रेंस एक हील

इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 4

लीजेंड रेसलरों के कहने के बाद भी WWE एक ही जिद पर अडा हुआ है। वह है रोमन रेंस को फेस रेसलर के तौर पर दिखाने की। लगातार फैन्स उनको बू करते नज़र आते हैं।

यह बात किसी को साबित करने की ज़रूरत नहीं कि रोमन बेबीफेस रहते हुए भी सबसे बड़े हील रेसलर बने हुए हैं। लेकिन सवाल यह है कि रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में लेकर WWE कितनी आगे और जा सकती है?

 

क्या इंटरकांटिनेंटल टाइटल सर्वोपरि बन चुका है?

इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 5

फैन्स के मैन में भी यह सवाल उठना लाज़िमी है। क्योंकि मेन इवेंट्स में, वर्ल्ड ख़िताब से ज्यादा इंटरकांटिनेंटल टाइटल का भूत इन दिनों WWE अधिकारियों पर सवार है। सेथ रोलिंस बीते 40 दिन के भीतर 4 बार इसका बचाव कर चुके हैं।

अब पांचवीं बार का इंतज़ार होने लगा है। जिससे WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताबों का महत्त्व कम होता जा रहा है।

 

टैग-टीम मैचों का अभाव

इन 5 परेशानियों से गुजर रहा है WWE, जल्द पाना होगा पार वर्ना गिरेगी TRP 6

बता दें कि ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल के बाद कोई भी टैग-टीम टाइटल मैच नहीं हुआ है। केवल पे-पर इवेंट्स के लिए टाइटल मैचों का आयोजन सभी समीकरणों को बिगाड़ सकता है।

अभी कोई स्टोरीलाइन टैग-टीम टाइटल को लेकर नहीं उपज रही है। ‘द ऑथर्स ऑफ़ पेन’ जैसी तगड़ी टीम को रिंग से दूर रखना। यह रणनीति साफ़ दर्शाती है कि WWE टैग-टीम डिवीज़न को लेकर कतई चिंतित नहीं है।