खतरे में बिग कैस का करियर, एंजो अमोरे के बाद अब इन्हें दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता 1

WWE के बड़े अधिकारियों की बात न मानने के लिए बिग कैस को मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। बीते सप्ताह हुए स्मैक-डाउन लाइव इवेंट में उन्होंने डेनियल ब्रायन को नीचा दिखाने के लिए लिटिल डेनियल ब्रायन का सहारा लिया।

खतरे में बिग कैस का करियर, एंजो अमोरे के बाद अब इन्हें दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता 2

Advertisment
Advertisment

ज्ञात हो कि डेनियल ब्रायन 2015 के बाद पहली बार रिंग में उतरे थे। डेनियल ब्रायन को नीचा दिखाने के लिए ही बिग कैस ने यह कहानी रची। बैकलैश इवेंट से पहले बिग कैस ने लिटिल डेनियल ब्रायन को रिंग में एक ज़ोरदार किक जड़ी। जिसके लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।

 

नियमों का किया उल्लंघन

हालाँकि यह कहानी WWE अधिकारियों द्वारा ही रची गयी थी। लेकिन बैक-स्टेज अधिकारियों के मुताबिक, अपने प्रोमो के बाद बिग कैस ने लिटिल ब्रायन को और भी क्षति पहुंचाई थी। जो कि खेल भावनाओं के खिलाफ था। इसके लिए बिग कैस मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

खतरे में बिग कैस का करियर, एंजो अमोरे के बाद अब इन्हें दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता 3

WWE के चेयरमैन विन्स मैकमेहन ने कड़े शब्दों में कहा है कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना किसी आदेश के इस तरह की मनमानी WWE के नियमों के खिलाफ़ है।

 

सामने नहीं आया है पियरे लाफ्लौर का बयान

इसके संबंध में लिटिल डेनियल ब्रायन बने पिएरे लाफ्लौर का बयान अभी तक सामने नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने बनाए नियमों को देखते हुए WWE किस हद तक सख्त हो सकता है।

खतरे में बिग कैस का करियर, एंजो अमोरे के बाद अब इन्हें दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता 4

बता दें कि बैकलैश में डेनियल ब्रायन ने अपने वापसी मैच में बिग कैस को सबमिशन से हरा दिया था। बिग कैस लम्बे समय से चोट से जूझ रहे थे। यह 8 महीने के लम्बे अन्तराल के बाद रिंग में उनका पहला मैच था।

खतरे में बिग कैस का करियर, एंजो अमोरे के बाद अब इन्हें दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता 5

एंजो एमोरे को बर्खास्त किये जाने के बाद से कैस के करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। 5 साल तक एंजो एमोरे-बिग कैस की यह जोड़ी। WWE के बड़े-बड़े रेसलरों को छकाने में सफल रही थी। लेकिन एंजो एमोरे पर यौन उत्पीड़न आरोप के चलते उन्हें WWE से बर्खास्त कर दिया गया था।