सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन बने रहने के टॉप-10 में पहुंचे ऐजे स्टाइल्स, इतने दिनों का है रिकॉर्ड 1

WWE सुपरस्टार और मौजूदा WWE चैंपियन, ऐजे स्टाइल्स ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ‘द फेनोमेनल’ ऐजे स्टाइल्स सबसे ज्यादा समय तक WWE चैंपियन रहने वाले रेसलरों की लिस्ट के टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। धीरे-धीरे वो जॉन सीना के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर अग्रसर हैं।

बीते वर्ष ऐजे स्टाइल्स ने जिंदर महल को हरा इस चैंपियनशिप बेल्ट पर कब्ज़ा जमाया था। तभी से यह चैंपियनशिप बेल्ट ऐजे स्टाइल्स के पास बनी हुई है। इस साल के अंत तक छठे स्थान पर पहुँच सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: डेनियल ब्रायन की निज़ी ज़िन्दगी से जुड़े कुछ अनकहे पहलू

359 दिनों से बने हुए हैं चैंपियन

ऐजे स्टाइल्स, पूरे 359 दिनों से WWE चैंपियनशिप बेल्ट को अपने पास सुरक्षित रखे हुए हैं। इस दौरान वो 16 बार इस चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन बने रहने के टॉप-10 में पहुंचे ऐजे स्टाइल्स, इतने दिनों का है रिकॉर्ड 2

यदि आज रात WWE क्राउन जुअल इवेंट वो समोआ जो के खिलाफ़ टाइटल डिफेंड करने में सफ़ल रहते हैं, तो आसानी से हल्क होगन और रैंडी सैवेज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

सर्वाइवर सीरीज़, अभी 17 दिन की दूरी पर है और ऐजे स्टाइल्स को हल्क होगन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल पांच दिन। वहीँ रैंडी सैवेज के 371 दिन तक चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पंद्रह दिन चैंपियन बने रहने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें: पांच रेसलर जो करना चाहते हैं WWE में दोबारा से वापसी

ब्रूनो सम्मार्टिनो के नाम है गज़ब का रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन बने रहने के टॉप-10 में पहुंचे ऐजे स्टाइल्स, इतने दिनों का है रिकॉर्ड 3

ब्रूनो सम्मार्टिनो के 2803 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड तोडना तो लगभग नामुमकिन है। लेकिन जॉन सीना और सीएम पंक का रिकॉर्ड उनसे ज्यादा दूर नहीं है। जॉन सीना ने अपने रन के दौरान, 381 दिन तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

वहीँ सीएम पंक, 434 दिन के रिकॉर्ड के साथ छठे स्थान पर हैं। यानी ऐजे स्टाइल्स को छठे स्थान पर पहुँचने के लिए अभी कम से कम 2019 रॉयल रम्बल तक चैंपियन बने रहने की ज़रूरत है।