WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 1

2018 वर्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष हैं। कुछ दिन बाद हम एक नए वर्ष में प्रवेश कर जायेंगे। इसी बीच WWE, 2018 में कुछ ऐसी यादें पीछे छोड़ गया है जिन्हें शायद कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

यह वह साल है जब रोमन रेंस अपने करियर में पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। लेकिन यह वह भी साल रहा जब उन्होंने ख़ुद को कैंसर होने की ख़बर सुना पूरे रैसलिंग जगत को आंसुओं में लीन कर दिया। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके सामने रखने जा रहे हैं वर्ष 2018 में घटे WWE के सबसे बेहतरीन लम्हे।

Advertisment
Advertisment

जरुर पढ़ें: WWE से निकाले जाने के बाद इन रैसलरों को करना पड़ रहा है संघर्ष

5) आस्का की विनिंग स्ट्रीक का अंत

WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 2

सुपर मॉम के नाम से मशहूर, आस्का एक गज़ब की एथलीट रही हैं। 2015 में WWE की डेवलपमेंट ब्रांड NXT से जुड़ने के बाद उनके करियर का सबसे बेहतरीन दौर शुरू हो चला था।

तबसे लेकर रैसलमेनिया-34 तक आस्का, एक भी मैच नहीं हारीं। 914 दिन से चली आ रही आस्का की विनिंग स्ट्रीक को शार्लेट ने रैसलमेनिया-34 में तोड़ा। आलम यह रहा कि मैच के बाद शार्लेट और आस्का ने एक दूसरे को गले लगाया, जो कि एरीना में मौजूद क्राउड के लिए दिल पिघला देने वाला लम्हा रहा।

Advertisment
Advertisment

4) डीन एम्ब्रोज़ की वापसी

WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 3

दिसंबर 2017 में लगी चोट के पूरे सात माह के पश्चात् उन्होंने रिंग में वापसी की। उनकी वापसी ख़ास इसलिए रही क्योंकि समरस्लैम में उनकी वापसी के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने एक अलग लुक और अलग अंदाज़ में वापसी कर पूरे रैसलिंग जगत को चकित सा कर दिया।

यह भी पढ़ें: इन पांच रैसलरों को जल्द से जल्द मिलना चाहिए बड़ा पुश

3) डेनियल ब्रायन की वापसी

WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 4

रैसलमेनिया-34 में डेनियल ब्रायन ने पूरे तीन साल बाद रिंग में वापसी की। टीवी स्क्रीन पर डेनियल ब्रायन के सम्मान के लिए एक वीडियो चलाई गयी। जहाँ साफ़ देखा जा सकता था कि येस मूवमेंट! का रंग एक बार फिर दुनिया भर के फैन्स पर रंग चढ़ने को तैयार है।

2) डीन एम्ब्रोज़ का हील टर्न लेना

WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 5

22 अक्टूबर, 2018 की रात पूरी तरह रोमन रेंस के नाम रही। हालाँकि ख़बरें पहले से ही उछाल मारने लगी थी कि डीन एम्ब्रोज़ हील टर्न लेने वाले हैं। लेकिन रोमन रेंस के कैंसर वाली रात ही हील टर्न लेना इस लम्हे को 2018 का यादगार लम्हा बनाता है।

किसी ने नहीं सोचा था कि उनके जिगरी दोस्त के WWE छोड़ने के बाद भी उन्हें इसी रात ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।

1) रोमन रेंस के कैंसर का सेगमेंट

WWE के 2018 के सबसे यादगार लम्हे 6

सब कुछ ठीक चल रहा था, समरस्लैम में ही रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हरा पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। अभी दो ही महीने बीते थे कि 22 अक्टूबर की वह रात आ धमकी जब रैसलिंग फैन्स की आँखों से आंसू रोके नहीं रुक रहे थे।

रोमन रेंस चैंपियनशिप बेल्ट बीच रिंग में ही छोड़ बैकस्टेज जाने लगे। इसी बीच सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ भी बाहर आये। साफ़ देखा जा सकता था कि सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ का अपने दोस्त को इस हालत में देख आंसुओं पर काबू न रह सका।