WWE रॉ लाइव इवेंट में रोंडा राउसी को मिला धोखा, देखें किसने किया ये काम 1

8 अक्टूबर की रात WWE रॉ लाइव इवेंट में WWE सुपर शो डाउन का मैच दोहराया गया। जब रोंडा राउसी और ‘द बैला ट्विन्स‘, ‘द रायट स्क्वाड’ के खिलाफ़ रिंग में उतरीं। मैच में राउसी को अंत तक टैग नहीं मिला था। लेकिन जब मिला तो उन्होंने अपनी विपक्षी रेसलरों को जमकर अपने ज़ोरदार पंचों का शिकार बनाया।

रूबी रायट को आर्म-बार देने के बाद रूबी रायट का टैप-आउट और मैच का अंत हुआ। लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे मौजूदा WWE रॉ वीमेंस चैंपियन ख़ुद सकते में रह गयी हैं।

Advertisment
Advertisment

रोंडा राउसी और ‘द बैला ट्विन्स’ ने जीता मैच

WWE रॉ लाइव इवेंट में रोंडा राउसी को मिला धोखा, देखें किसने किया ये काम 2

लिव मॉर्गन और ब्री बैला के बीच मैच की शुरुआत में तगड़ी झड़प हुई। इसका कारण यही था, कि दो सप्ताह पहले जब ब्री बैला की एक येस! किक, सीधे लिव मॉर्गन के जबड़े पर जा लगी तो ‘द रायट स्क्वाड’ की यह सदस्य चोटिल हो गयी थी।

बाकी सदस्यों के बीच बचाव के बाद इन्हें अलग किया गया। मैच का अंत, उम्मीद के अनुरूप यानी, रोंडा राउसी के आर्म-बार से हुआ।

निक्की बैला और ब्री बैला ने किया रोंडा राउसी पर अटैक

WWE रॉ लाइव इवेंट में रोंडा राउसी को मिला धोखा, देखें किसने किया ये काम 3

Advertisment
Advertisment

हालाँकि निक्की बैला और रोंडा राउसी के बीच चैंपियनशिप फियूड पर, दुनिया भर की रेसलिंग साइट्स अपनी-अपनी राय रखती नज़र आ रही थीं। आख़िरकार इस स्टोरीलाइन ने फैन्स पर अपना रंग चढ़ाना शुरू कर दिया है।

इससे पहले रोंडा राउसी कुछ समझ पातीं, निक्की बैला ने WWE रॉ वीमेंस चैंपियन पर पीछे से हमला कर दिया। रोंडा राउसी कुछ समझ पाने की हालत में नहीं थीं। फिर भी उन्होंने बैला ट्विन्स से लड़ने की कोशिश की। इसके बाद नताल्या बाहर आईं और अपनी दोस्त को सँभालने में मदद की।

WWE रॉ लाइव इवेंट में रोंडा राउसी को मिला धोखा, देखें किसने किया ये काम 4

यह स्टोरीलाइन ज़ाहिर तौर पर सर्वाइवर सीरीज़ तक खिंचने वाली है। क्योंकि सऊदी अरब में दो नवम्बर को होने वाली WWE क्राउन जुअल इवेंट में किन्हीं डीवा रेसलरों के बीच मैच नहीं लड़ा जायेगा।