सेथ रोलिंस ने एक बार फिर दिया ओपन चैलेन्ज, अब इस रेस्लर के साथ हो सकता है मुकाबला 1

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सेथ रोलिंस बहुत बड़े रिस्क-टेकर बन गए हैं। बीते सप्ताह ही उन्होंने इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप के लिए दूसरे रेसलरों को ओपन चैलेंज दिया था। जिसे मोजो रॉले ने स्वीकार किया था।

सेथ रोलिंस ने एक बार फिर दिया ओपन चैलेन्ज, अब इस रेस्लर के साथ हो सकता है मुकाबला 2

Advertisment
Advertisment

अब फिर से सेथ रोलिंस WWE के यूरोपीय टूर के दौरान ओपन चैलेंज देने वाले हैं।

सेथ रोलिंस ने ट्वीट कर कहा है, एक और ओपन चैलेंज, इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप के लिए। मोजो रॉले के बाद, अबकी बार कौन मुझसे हारना चाहेगा?

‘पीट डनी’ बनाम ‘सेथ रोलिंस’ मैच चाहते हैं फैन्स

सेथ रोलिंस ने एक बार फिर दिया ओपन चैलेन्ज, अब इस रेस्लर के साथ हो सकता है मुकाबला 3

Advertisment
Advertisment

हालाँकि WWE फैन्स ‘पीट डनी’, के साथ सेथ रोलिंस को भिड़ते देखना चाहते हैं। पीट डनी, मौजूदा यूनाइटेड किंगडम चैंपियन हैं। पीट डनी के अलावा फैन्स ‘टाइलर बेट’ को भी रिंग में उतरते देखना चाहते हैं। टाइलर बेट, पूर्व यूनाइटेड किंगडम चैंपियन रहे हैं।

 

नेविल की हो सकती है रिंग में वापसी

WWE फैन, कोडी कोलियर ने कहा कि वे हैरान नहीं होंगे। अगर ‘नेविल’ की रिंग में वापसी हो। नेविल लम्बे समय से रिंग में नहीं उतरे हैं। नेविल ने बीते वर्ष WWE से बाहर जाने का भी मन बनाया था।

WWE फ़िलहाल यूरोप का दौरा कर रहा है। अगले महीने यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप टूर्नामेंट भी आयोजित होने वाला है। इसलिए फैन्स भी यही चाहते हैं कि किसी यूरोपीय रेसलर से ही सेथ रोलिंस का मुकाबला हो।

सेथ रोलिंस ने एक बार फिर दिया ओपन चैलेन्ज, अब इस रेस्लर के साथ हो सकता है मुकाबला 4

इससे अलग ‘द मिज़’ के भी रिंग में उतरने की संभावनाएं हैं। बता दें कि मिज़ 8 बार के इंटरकांटिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं। अगर वे नौवीं बार जीतने में सफल रहते हैं। तो क्रिस जेरिको के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे।