इस विश्व प्रसिद्द अमरीकी रॉकस्टार को डेट कर रही हैं ख़ूबसूरत WWE डीवा रैसलर पेज़ 1

WWE डीवा सुपरस्टार, पेज़ अपने रिंग के किरदार से ज्यादा निज़ी संबंधों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एल्बर्टो डेल रियो के साथ सम्बन्ध से कौन वाकिफ़ नहीं। बीते वर्ष ये दोनों बड़े नाम एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।

कुछ दिन पूर्व तक पेज़, WWE स्मैकडाउन की जनरल मैनेजर के पद पर विराजमान रही। लेकिन विन्स मिकमेहन ने बड़े बदलाव किये और मैनेजर पद को फ़िलहाल के लिए पूर्णतः समाप्त कर दिया है। पेज़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं, जाने इस बार यह पूर्व डीवा चैंपियन किसे डेट कर रही है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: WWE रैसलर, जिन्होंने की है आम लोगों की हत्या, लिस्ट में भारतीय भी शामिल

रॉनी रादके है उनके नए पार्टनर का नाम

इस विश्व प्रसिद्द अमरीकी रॉकस्टार को डेट कर रही हैं ख़ूबसूरत WWE डीवा रैसलर पेज़ 2

दो बार की WWE डीवाज़ चैंपियन, फ़िलहाल अमरीकी रॉकस्टार रॉनी रादके को डेट कर रही हैं। रॉनी रादके एक गायक, म्यूजिशियन और साथ में प्रोडूसर भी हैं। जो ‘एस्केप द फेट’ नामक म्यूजिक बैंड के लिए विश्व प्रसिद्द रहे हैं।

हालाँकि कुछ दिन पहले तक पेज़ एक अन्य अमरीकी रॉकस्टार, एटिला ब्लेम को डेट कर रहीं थी। लेकिन कुछ समय से इन्हें एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया है। ज़ाहिर है इनके बीच ब्रेक-अप नाम की चीज़ ने जन्म ले लिया है।

Advertisment
Advertisment

एक इन्स्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये की पुष्टि

पेज़ ने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये अपने नए रिलेशनशिप की जानकारी अपने फैन्स को दी है। इन्हें कुछ दिन पूर्व एक UFC इवेंट में भी साथ देखा गया।

https://www.instagram.com/p/BsHG9xbhMed/?utm_source=ig_embed

पेज़ का रैसलिंग करियर करीब-करीब ख़त्म हो चला है। दिसंबर 2017 की एक WWE लाइव इवेंट में उन्हें गंभीर चोट का शिकार होना पड़ा था। जाँच में पाया गया कि उन्हें गर्दन और रीढ़ की हड्डी में क्षति पहुंची है और अब वो रिंग में नहीं लड़ सकती हैं। उस दिन के बाद से वो एक मैनेजर की भूमिका में WWE से जुड़ी हुईं थी।