WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर रिक फ्लेयर ने रचाई पांचवी शादी, जानें कौन हैं उनकी नई हमसफ़र 1

WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर, रिक फ्लेयर ने पांचवीं शादी कर ली है। उन्होंने लम्बे समय से रही उनकी गर्लफ्रेंड, वेंडी बार्लो से शादी की है। बता दें कि वेंडी बार्लो और रिक फ्लेयर को लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा था। लेकिन इन्होंने अब शादी कर, उड़ रही ग़लत ख़बरों पर ब्रेक लगाई है।

इससे पहले रिक फ्लेयर, चार बार शादी के बंधन में बंध चुके थे। उनकी चौथी पत्नी, जैकी बीम्स से उनका 2014 में घरेलू हिंसा के मामले के चलते, तलाक़ हो गया था।

Advertisment
Advertisment

कौन हैं वेंडी बार्लो?

WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर रिक फ्लेयर ने रचाई पांचवी शादी, जानें कौन हैं उनकी नई हमसफ़र 2

आपकी जानकारी के के लिए आपको बता दें कि वेंडी बार्लो, पूर्व टेनिस खिलाड़ी रही हैं। ये कनाडाई खिलाड़ी, 1978 विम्बल्डन ओपन का हिस्सा रहीं। जहाँ इन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, हेलन कॉले के खिलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीँ वेंडी, 1980 की कनाडाई राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनके पिता बॉब बार्लो भी स्पोर्ट्स-पर्सन थे। आइस हॉकी में बॉब बार्लो एक जाना माना नाम हुआ करता था।

रिक फ्लेयर के हैं चार बच्चे

WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर रिक फ्लेयर ने रचाई पांचवी शादी, जानें कौन हैं उनकी नई हमसफ़र 3

Advertisment
Advertisment

इस 16 बार के WWE चैंपियन के अपनी पहली बीवियों से चार बच्चे हैं। हालाँकि उनके बेटे, रीड फ्लेयर की मात्र 25 वर्ष की उम्र में मौत हो गयी थी। वहीँ उनके दूसरे बेटे, डेविड फ्लेयर, रेसलर रहे हैं। जो कि WCW वर्ल्ड टैग-टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।

उनकी एक बेटी है, जिनके नाम से हम सभी अच्छी तरह वाकिफ़ हैं। मौजूदा WWE स्मैकडाउन वीमेंस चैंपियन, शार्लेट। बता दें कि शार्लेट, सात बार की WWE वीमेंस चैंपियन रही हैं। आगामी ‘हैल इन ए सैल’ पीपीवी में वो बैकी लिंच के खिलाफ़ WWE स्मैकडाउन वीमेंस टाइटल डिफेंड करती नज़र आएँगी। उनकी चौथी संतान, मेगन फ्लेयर हैं।