इस वजह से रोमन रेन्स और जिंदर महल को लगातार पुश कर रही है WWE 1

WWE रोमन रेंस को पिछले चार सालों से पुश दे रही है.मौजूदा समय में जिंदर महल के साथ उनकी फ्यूड चल रही है। कई लोगों को ये समझ नहीं आ रहे है कि जिंदर महल का मुकाबला रोमन रेंस से क्यों हो रहा है? हाल में ही डेव मैल्टजर ने ये बताया कि लैसनर की गैरमौजूदगी में आखिर जिंदर महल का मुकाबला रोमन रेंस के साथ क्यों हो रहा है।

इस वजह से हो रहा है ये मुकाबला 

Advertisment
Advertisment

इस वजह से रोमन रेन्स और जिंदर महल को लगातार पुश कर रही है WWE 2

रिपोर्ट के अनुसार,”ये लोग कई दिनों से स्टोरी सामने ला रहे है और इस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा क्योंकि कई महीनों से ये चल रहा है लेकिन फिर भी रोमन रेंस की स्टोरी को हमेशा आगे बढ़ाया जा रहा है। डेनियल ब्रायन बिना चैंपियन बने भी काफी प्रभावित हुए थे। शायद वो इसी तर्ज पर चल रहे है। इसलिए शायद रोमन रेंस को चैंपियन नहीं बनाया जा रहा है। लेकिन फैंस इसे अभी भी बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे है। कई लोग इस बारे में विचार करने में लगे हुए है। कोई भी इस बारे में कोई आइडिया नहीं दे पा रहा है। इस वजह से जैसा चल रहा है WWE चला रहा है। ब्रॉक लैसनर के खिलाफ रोमन रेंस की चीजें चल नहीं रही है, अब ऐसे ही आगे अभी चलेगी”।