शेन मैकमैहन को आराम करने की सलाह, कंपनी खोज सकती है दूसरा स्मैकडाउन कमिश्नर 1

WWE स्मैक-डाउन लाइव कमिश्नर ‘शेन मैकमैहन ‘ को सर्जरी से गुज़ारना पड़ा है। उन्हें पेट सम्बन्धी समस्या का रेसलमेनिया-34 से पूर्व आभास हुआ था।

बता दें, कि इस आंत में परेशानी होने को ‘हर्निया’ कहते हैं। रेसलमेनिया-34 में शेन मैकमैहन , डेनियल ब्रायन के साथ केविन ओवेन्स और सेमी जेन के खिलाफ़ उतरे थे। इस मैच में भी उन्हें लड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन मैच जीतने में सफ़ल रहे थे।

Advertisment
Advertisment

परेशानी होने के बाद भी जीते थे मैच

शेन मैकमैहन को आराम करने की सलाह, कंपनी खोज सकती है दूसरा स्मैकडाउन कमिश्नर 2

बता दें, कि हर्निया का मरीज औसतन 15-20 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन कई समस्याएँ लम्बे समय तक बनी रहती हैं। भारी वज़न उठाने और दौड़ न लगाने जैसी समस्यों से हर्निया के मरीज को करीब 4-6 महीनों तक जूझना पड़ता है।

डॉक्टरों ने दी है आराम करने की सलाह

अगर शेन इस मैच में न उतरते, तो डेनियल ब्रायन के साथ क्रिस जेरिको रिंग में उतरने वाले थे। हालाँकि, शेन मैकमैहन अब स्वस्थ हैं और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

शेन मैकमैहन को आराम करने की सलाह, कंपनी खोज सकती है दूसरा स्मैकडाउन कमिश्नर 3

Advertisment
Advertisment

लेकिन उनके WWE में जॉब-रोल पर संशय के बदल छाए हुए हैं। क्योंकि यह अभी तय नहीं हुआ है, कि वे कब तक वापसी कर पाएंगे। हो सकता है, कि ‘विन्स मैकमैहन ‘ ने इसके लिए विकल्प के तौर पर दूसरा कमिश्नर ढूंढना शुरू कर दिया हो।

अमीरों की सूची में गिने जाते हैं

शेन मैकमेहन स्मैक-डाउन कमिश्नर होने से अलग। एक अमेरिकी कंपनी ‘सेवन स्टार्स क्लाउड ग्रुप’ के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स से ऊपर आंकी गयी है।

शेन मैकमैहन को आराम करने की सलाह, कंपनी खोज सकती है दूसरा स्मैकडाउन कमिश्नर 4

शेन ने कहा है, कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे। अब यह तो डॉक्टरों पर ही निर्भर करता है, कि कब तक उन्हें आराम करना पड़ेगा। इसीलिए उनकी वापसी भी डॉक्टरों पर ही निर्भर करती है।