WWE NEWS: पेज के प्रसंशको के लिए आई बुरी खबर, अब शायद ही कभी रिंग में उतरे पेज 1

स्मैक-डाउन जनरल मेनेजर ‘पेज़’ ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में वे, ऐज और क्रिस्चियन के शो “E&C pod of awesomeness” में पहुंची थीं। जहाँ उन्होंने अपने करियर को लेकर कई नए खुलासे किये।

WWE NEWS: पेज के प्रसंशको के लिए आई बुरी खबर, अब शायद ही कभी रिंग में उतरे पेज 2

Advertisment
Advertisment

डॉक्टरों द्वारा पेज़ को रिंग में उतरने की अनुमति मिल तो गई है। लेकिन 10-15 साल बाद। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि पेज़ अब कभी रिंग में लडती हुई नज़र नहीं आएंगी। 15 ही नहीं शायद इस चोट से उभरने में उन्हें 20 साल भी लग जाएँ।

WWE NEWS: पेज के प्रसंशको के लिए आई बुरी खबर, अब शायद ही कभी रिंग में उतरे पेज 3

जब उनकी तुलना डेनियल ब्रायन की चोट से की गई। तो पेज़ ने साफ़ किया कि डेनियल की चोट पूर्णतः अलग थी। डेनियल को दिमागी चोट पहुंची थी, जिसमें उनकी मांसपेशी में भी खिंचाव आया। लेकिन पेज़ की चोट रीढ़ से जुडी है और इससे उभरने में एक निश्चित समय लगना तय है।

WWE NEWS: पेज के प्रसंशको के लिए आई बुरी खबर, अब शायद ही कभी रिंग में उतरे पेज 4

Advertisment
Advertisment

बता दें कि बीते दिसंबर पेज़ को एक 6-वीमेन टैग-टीम मैच में चोट लगी। जहाँ शाशा बैंक्स ने उन्हें पीछे से एक जोरदार किक मारी। जिसके बाद पेज़ अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मुसीबत का सामना करती नज़र आईं।

पेज़ ने अपनी उस वक़्त की हालत बयां करते हुए कहा कि,

“जब यह हुआ तो मैं अपने पैरों में किसी तरह की जान महसूस नहीं कर पा रही थी। मैं शाशा के पैरों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन यह जैसे मेरी जिंदगी के सबसे बुरे लम्हों में से एक था। मैं सोच रही थी कि रेसलिंग बहुत हुई, अब मुझे पूरा करियर व्हील चेयर पर बिताना होगा। यह बहुत बुरे और डरावने लम्हों में से एक था।

पेज़ को हाल ही में WWE के स्मैक-डाउन ब्रांड की जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। पेज़ दो बार की WWE डीवा चैंपियन रही हैं। पेज़ के नाम सबसे युवा WWE डीवा चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी है। WWE के NXT ब्रांड की सबसे पहली चैंपियन भी पेज़ ही थीं।