WWE में ताक़तवर रेसलरों को भरमार है, इस बात में कोई शक की बात नहीं। मार्क हेनरी, राइबैक, ब्रॉन स्ट्रोमन और बिग शो जैसे दिग्गजों रेसलरों की मौजूदगी हमेशा से कमज़ोर रेसलरों के लिए जैसे मुसीबत बनकर सामने खड़ी रही है।
इस आर्टिकल में हम चर्चा करने जा रहे हैं WWE के इतिहास के सबसे ताक़तवर रेसलरों के बारे में। जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे रेसलर भी हैं इस लिस्ट में शामिल। जिनके कंधे इतने मजबूत हैं कि जॉन सीना ने कई बार बिग शो और खली जैसे रेसलरों को एफ़-5 मूव का शिकार बनाया है।
वहीँ रोमन रेंस का पॉवर-बॉम्ब, भी कुछ हद तक कन्धों की ताक़त पर ही निर्भर करता है। उन्होंने भी बिग शो और अंडरटेकर जैसे रेसलरों को अपने कन्धों पर उठा एक गज़ब का नमूना पेश किया।
जरुर पढ़ें: जाने WWE स्मैकडाउन कमिश्नर, शेन मैकमेहन ने क्या कहा सीएम पंक को लेकर
जॉन सीना
रेसलमेनिया-25 का वह लम्हा, जब जॉन सीना ने बिग शो और ऐज, दोनों को अपने कन्धों पर एक साथ करीब-करीब उठा ही लिया था। न केवल अपर बॉडी, बल्कि उनके पैरों में भी गज़ब की ताक़त है।
यहाँ तक कि उन्होंने मार्क हेनरी जैसे तगड़े रेसलर को आर्म-रेसलिंग में हराया हुआ है। एक और रिकॉर्ड उनके नाम यह है कि जॉन सीना ने आज तक किसी WWE मैच में टैप-आउट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: WWE के ऐसे मूमेन्ट्स, जब रेसलरों ने दर्शकों पर निकाली अपनी भड़ास
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर रिंग में कितने तेज़ हैं, इस बात से हम सभी भली-भांति वाकिफ़ हैं। इस बात पर विश्वास करना थोडा मुश्किल है लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने बेंच प्रेस एक्सरसाइज करते हुए करीब 300 किग्रा वज़न एक ही बार में उठाया हुआ है।
यही नहीं, उन्होंने 420 किग्रा वज़न स्क्वैट एक्सरसाइज करते वक़्त उठाया हुआ है।
मार्क हेनरी
मार्क हेनरी, इस लिस्ट में शामिल होने के पूरे हक़दार हैं। worlds strongest man उन्हें ऐसे ही नहीं कहा जाता। मार्क हेनरी को कई बार बेंच प्रेस पर करीब 330 किग्रा वज़न एक साथ उठाते देखा गया है।
वो बिना ड्रग का प्रयोग किये worlds strongest man बने थे। काफ़ी रेसलर ऐसे हैं जो ड्रग का इस्तेमाल कर इस टूर्नामेंट में उतरते हैं। लेकिन मार्क हेनरी उन चुनिन्दा हस्तियों में से एक हैं जो WWE के सबसे ताक़तवर रेसलर होने के हक़दार हैं।
और पढ़ें: WWE की पांच सबसे अमीर डीवा रेसलर, नंबर 5 हैं सबसे ज्यादा खूबसूरत
बिल गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग न केवल रिंग में मूव्स के साथ तेज़ हैं, बल्कि उनके पास इतनी ताक़त है कि मौजूदा रोस्टर में मौजूद वो किसी भी रेसलर को हराने का आज भी दमख़म रखते हैं।
‘द ग्रेट खली’
उनके बाइसेप्स और चेस्ट साइज़ से उनकी ताक़त का अंदाज़ा लगाना कोई बड़ी बात नहीं। वो बेंच प्रेस पर एक बार में 800 पाउंड उठा चुके हैं। 800 पाउंड यानी 370 किग्रा वज़न। विश्वास नहीं होता न! लेकिन यह ऑफिशियल है। उनकी अपर-बॉडी स्ट्रेंथ का मौजूदा WWE रोस्टर में कोई सानी नहीं।