खतरों का खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी या सबसे बड़ा खिलाड़ी इस तरह के नाम सुनने या देखने के बाद भारतीय फैंस समझ गए होंगे कि ये किससे नाता रखते हैं। ये कुछ फिल्मों के नाम है, जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के लीड रोल में की गई हैं। अक्षय कुमार ने वैसे तो अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन खिलाड़ी नाम से संबंधित फिल्में भी काफी हैं।
अक्षय कुमार ने अंडरटेकर को दी चुनौती
खिलाड़ी नाम की कई फिल्में बनाने वाले अक्षय कुमार ने वास्तविकता में सबसे बड़े खतरों के खिलाड़ी यानी WWE के दिग्गज अंडरटेकर को चुनौती दे डाली है। ये बात बहुत ही चौंकाने वाली है।
A hilarious note to mark 25 years to the release of #KhiladiyonKaKhiladi tomorrow!
A fun fact though: it was wrestler Brian Lee who played The Undertaker in the film 😊 pic.twitter.com/w7J5z3QGBQ— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 13, 2021
अक्षय कुमार ने रिल दुनिया में तो अंडरटेकर को मात दी है और अब वो रियल अंडरटेकर को मात देने की बात कर रहे हैं। साल 1996 में अक्षय कुमार ने एक फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अभिनय की थी। इस फिल्म में उन्होंने अंडरटेकर को मात दी थी, जिसका रोल ब्रायन ली ने निभाया था।
अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को ललकारा, हो जाए रियल मैच
इस फिल्म में तो अक्षय कुमार ने रिल अंडरटेकर को मात दी थी, लेकिन अब वो रियल अंडरटेकर को हराने की बात कर रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया जिसमें एक मजेदार मीम्स अंडरटेकर के लिए शेयर किया।
The REAL @undertaker vs. @akshaykumar? Yes, please! #WWE #KhiladiyonKaKhiladi pic.twitter.com/WEdohl2bEH
— WWE India (@WWEIndia) June 18, 2021
इसमें जो तस्वीर डाली उसमें ब्रॉक लेस्नर, ट्रीपल एच और रोमंस रैंस की फोटो डाली तो चौथी तस्वीर उन्होंने खुद की डाली, साथ ही कैप्शन में लिखा Raise your hand if you have defeated The Undertaker!
अंडरटेकर को रियल नहीं, रिल में मात दे चुके हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के चैलेंज के बाद ये ट्वीट भारत के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया जिसमें लगातार इसे लेकर प्रतिक्रिया आ रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी प्रतिक्रिया तो खुद अंडरटेकर ने दी है।
Great idea, @GulshanGroverGG!
Do YOU want to see #KhiladiyonKaKhiladi 2.0 featuring the REAL @undertaker? @akshaykumar https://t.co/BXZVtPGy5P
— WWE India (@WWEIndia) June 18, 2021
जिसमें अक्षय कुमार का ट्वीट देखने के बाद ट्वीट से ही अंडरटेकर ने मजाक में ही सही लेकिन रियल रिमैच का चैलैंज किया। अक्षय कुमार की खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म अंडरटेकर के साथ फाइट के कारण काफी लोकप्रिय रही थी। जिसके बाद अंडरटेकर को भारतीय फैंस ने पसंद भी खूब किया।
Comments are closed.