WWE क्राउन जुअल इवेंट में सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के बीच हो सकती है झड़प 1

WWE क्राउन जुअल इवेंट ज्यादा दूर नहीं रह गयी है। दो नवम्बर को ये पीपीवी इवेंट, सऊदी अरब में आयोजित होने जा रही है। एक तरफ़ जहाँ, ब्रॉन स्ट्रोमैन बनाम ब्रॉक लैसनर मैच चर्चा का विषय है। वहीँ अगली दो नवम्बर से पहले कोई WWE रॉ लाइव इवेंट शेड्यूल नहीं है।

यानी इस इवेंट में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रोलिंस के बीच इस इवेंट में मज़ेदार चीज़ देखने को मिल सकती है। इनके पास WWE रॉ टैग-टीम टाइटल मौजूद है, इसलिए इस टैग-टीम चैंपियनशिप को लेकर कुछ गज़ब का सेगमेंट जन्म लेता दिख रहा है।

Advertisment
Advertisment

जरुर पढ़ें: WWE वर्ल्ड कप में ये रेसलर लेगा जॉन सीना की जगह

डॉल्फ़ ज़िग्लर और ड्रियू मैकइनटायर निभा सकते हैं अहम भूमिका

WWE क्राउन जुअल इवेंट में सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के बीच हो सकती है झड़प 2

हाल ही में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रोलिंस ने ड्रियू मैकइनयर और डॉल्फ ज़िग्लर की टीम को हरा WWE टैग-टीम चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया था। लेकिन इसी के कुछ देर बाद डीन एम्ब्रोज़ ने सैथ रोलिंस पर हमला कर ‘द शील्ड’ को अंतिम रूप दिया था।

संभावनाएं हैं कि सैथ रोलिंस, डीन एम्ब्रोज़ को कन्फ्रंट करेंगे। इसी दौरान ड्रियू मैकइनटायर और डॉल्फ़ ज़िग्लर बाहर आ सकते हैं और मैकइनटायर, ज़िग्लर और डीन एम्ब्रोज़ मिलकर, रोलिंस पर हमला कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यदि यहाँ सैथ रोलिंस को ट्रिपल पॉवर-बॉम्ब का शिकार होते देखा जाता है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। ट्रिपल पॉवर-बॉम्ब यानी मैकइनटायर, ज़िग्लर और एम्ब्रोज़ मिलकर, रोलिंस को ट्रिपल पॉवर-बॉम्ब का शिकार बनायेंगे।

यह भी पढ़ें: WWE वर्ल्ड कप के ये तीन रेसलर हैं प्रबल दावेदार

सर्वाइवर सीरीज़ के लिए रोलिंस बनाम एम्ब्रोज़

WWE क्राउन जुअल इवेंट में सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के बीच हो सकती है झड़प 3

यहाँ सैथ रोलिंस और डीन एम्ब्रोज़ WWE रॉ टैग-टीम टाइटल को त्याग सकते हैं। यानी इस टैग-टीम के लिए फिर टूर्नामेंट का आयोजन कंपनी की मजबूरी बन जाएगी। सर्वाइवर सीरीज़ में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रोलिंस के बीच एक तगड़ा मैच जन्म ले सकता है।

हालाँकि डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रोलिंस के बीच फियूड रोमन रेंस की भरपाई तो नहीं कर सकती। लेकिन कुछ हद तक, WWE क्राउन जुअल इवेंट में फैन्स को कुछ अच्छा देखने को मिलने वाला है, यह तय है।