30 दिन के लिए WWE से ससपेंड हुई रोंडा राउजी, जाने क्या रही वजह 1

‘मनी इन द बैंक’ की एक रात बाद ही इस डीवा के लिए ‘मंडे नाईट रॉ’ एक बुरे सपने में तब्दील हो गई। जब उन्हें एक महीने के लिए ससपेंड कर दिया गया।

बता दें कि एलेक्सा ब्लिस एक प्रोमो के दौरान बीती रात, उनके लिए चीयर करने के कारण यहाँ फैन्स का शुक्रिया अदा करने आई थीं। लेकिन यहाँ एलेक्सा का हील किरदार नज़र आया। जब उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों का मज़ाक उड़ाया।

Advertisment
Advertisment

एलेक्सा के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं

30 दिन के लिए WWE से ससपेंड हुई रोंडा राउजी, जाने क्या रही वजह 2

इसी कारण फैन्स निया जैक्स के रिंग में उतरने के लिए चैंट करने लगे। लेकिन निया नहीं यहाँ रोंडा राउजी रिंग में उतर आईं। रोंडा को देखते ही जैसे एलेक्सा ब्लिस के चेहरे का रंग उतर गया।

ब्लिस ने कहा, तुम्हें UFC और WWE के बीच फ़र्क का अंदाज़ा ही नहीं है। इसीलिए तुम बीती रात, मेरे हाथों हार गईं।

कर्ट एंगल करवाते रहे शांत

 

Advertisment
Advertisment

30 दिन के लिए WWE से ससपेंड हुई रोंडा राउजी, जाने क्या रही वजह 3

जहाँ कर्ट एंगल रोंडा को शांत करते नज़र आये, वहीँ एलेक्सा, बातों से इस पूर्व UFC फाइटर को भड़काने में लगी रही। लेकिन जब ब्लिस ने रोंडा के WWE में रहने को व्यर्थ बताया, तो रोंडा का खुद के गुस्से पर बिलकुल काबू नहीं रहा।

हालाँकि एलेक्सा ब्लिस ने ब्रीफ़केस से रोंडा को मारने की कोशिश की, लेकिन पंचों की बौछार जैसे एलेक्सा के मुंह पर बरस पड़ी। लेकिन कर्ट ने जैसे ही बीच बचाव किया, रोंडा ने कर्ट पर ही वार कर दिया।

रॉ जनरल मैनेजर की ही पिटाई कर दी

 

30 दिन के लिए WWE से ससपेंड हुई रोंडा राउजी, जाने क्या रही वजह 4

यहाँ राउजी ने, ब्लिस की ब्रीफ़केस से क्षति पहुंचाकर, जमकर खबर ली। लेकिन कर्ट ने एक बार फिर बीच बचाव करने की कोशिश की, परन्तु रोंडा ने जनरल मैनेजर की ही पिटाई कर दी।

इसके बाद कर्ट एंगल ने पुष्टि की कि रोंडा को उनके बर्ताव के लिए 30 दिन के लिए ससपेंड किया जा रहा है।