आपके दिल पर राज करने वाली ये डीवा रेसलर पहले से ही हैं शादीशुदा 1

कुछ ऐसे WWE रेसलर हैं, जिनकी उम्र काफ़ी हो चुकी है, फिर भी अभी तक वो विवाह के बंधन में नहीं बंधे हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि वो अभी तक अविवाहित हैं। कुछ डीवा रेसलर भी हैं जिनकी उम्र काफ़ी हो चुकी है लेकिन उन्होंने शादी को अपनी निज़ी ज़िन्दगी से परे ही रखा।

खैर! वह उनकी मर्ज़ी। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी ख़ूबसूरत डीवा रेसलरों के बारे में, जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में शादी की। कुछ हैं आपके दिल के इतनी करीब, कि आप विश्वास नहीं कर पायेंगे।

Advertisment
Advertisment

जरुर पढ़ें: रोमन रेन्स के नाम दर्ज है ये अनचाहा रिकॉर्ड, ब्रॉक लैसनर से कहीं पीछे

एलेक्सा ब्लिस

alexa bliss

एलेक्सा ब्लिस अभी केवल 27 वर्षीय हैं। साथी रेसलर, बडी मुर्फी के साथ उनकी एंगेजमेंट हो चुकी है। इसलिए बेहतर होगा आप इस ख़ूबसूरत डीवा को अपने दिल से निकाल दें।

बता दें कि काफ़ी समय से ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे, इसी साल मार्च में ख़बर आई कि इन्होंने सगाई कर ली है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: सीएम पंक ने WWE में वापसी पर तोड़ी चुप्पी, बताया फ्यूचर प्लान

शाशा बैंक्स

shasha banks

यह बेहद ही चौंकाने वाली बात है कि इन्होंने 24 वर्ष की उम्र में ही शादी के बंधन में बंधने का फ़ैसला कर लिया। लेकिन ख़ास बात यह रही कि इन्हें अगले ही साल यानी 2015 में WWE मेन रोस्टर में कदम रखने का मौका मिला। इनकी शादी 2016 में हुई थी और ये दोनों अभी भी साथ में ही हैं।

शाशा बैंक्स के जीवनसाथी, सरथ टॉन भी एक प्रोफेशनल रेसलर हैं और WWE रिंग में भी लड़ चुके हैं।

शार्लेट

charlotte

इस बात से शायद कम ही लोग वाकिफ़ हो कि शार्लेट की दो बार शादी हो चुकी है और दोनों बार उनका रिश्ता तलाक के रूप में ख़त्म हुआ। उनकी पहली शादी 2010 में हुई थी, लेकिन साल भर के भीतर ही उनका तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने 2013 में की, लेकिन 2015 में यह रिश्ता भी तलाक के रूप में ख़त्म हो चला।

फ़िलहाल शार्लेट किसी को डेट नहीं कर रही हैं, लेकिन छोटी सी उम्र में वो दो बार शादी कर चुकी हैं।