रेसलर रूस हैस

WWE में करियर बनाना इतना आसान काम नहीं है। हालांकि, यह करियर का सबसे बड़ा ऑप्शन होने के साथ ही दुनिया में अलग पहचान भी बनाता है। कई ऐसे रैसलर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर मंजिल की ऊंचाई तक पहुंचे।

एक रेसलर को कई तरह की दिक्कतों से जूझते हुए आगे बढ़ना होता है। कई बार तो गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद करियर रुक जाता है। हम आपको ऐसे रैसलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 30 साल से भी कम उम्र में नाम कमाया। अपने टैलेंट के दम पर ही सफलता के शिखर तक पहुंचे। उनको हम रेसलर रूस हैस के नाम से जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

 

ruse haas

कब मौत आ जाए पता नहीं

रेसलर की स्टोरी को समझना इतना आसान नहीं है। चूंकि इस खेल में कब मौत आपको गले लगा ले यह किसी को पता नहीं होता। इसके बाद भी मौत से लड़कर इसका आनंद लेते हुए लोग अपनी अलग पहचान बनाकर दुनिया में अपनी प्रतिभा को छोड़ जाते हैं। प्रो रेसलर में चार्ली हैस का नाम तो आपने सुना ही होगा।

आपको बता दें कि हैस विश्वभर की रेसलिंग टीम में आज भी अहम हिस्सा हैं। लेकिन उनके एक छोटे भाई भी थे। जिनको शायद ही आप जानते होंगे। रेसलर रूस हैस नाम से जाने जाने वाले चार्ली के भाई ने भी रैसलिंग की दुनिया में एंट्री की थी। कुछ छोटे रैसलिंग में प्रतिभाग के बाद उनको इस खेल का जुनून चढ़ा था। उन्होंने WWE के साथ सन 2000 में डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया।

WWE सुपरस्टार रूस हैस का 27 साल में हो गया था निधन, जाने कुछ दिलचस्प बातें 1

2001 में मौत

हैस का 2001 में 15 दिसंबर की रात अचानक ही निधन हो गया। जिसने भी उनकी मौत की खबर सुनी उसे यकीन नहीं हुआ। मौत से पहले ही वह मेन रोस्टर पर डेब्यू करने वाले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सच सामने आया था कि सोते समय ही उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इससे उनकी मौत हो गई। निधन के बाद रूस हैस को रूस को हॉल ऑफ़ फैम में शामिल कर लिया गया था।

Advertisment
Advertisment