WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 1

हाल ही में दो बार के WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर, रिक फ्लेयर ने 69 वर्ष की उम्र में पांचवी शादी रचाई है। लेकिन इस लिस्ट में केवल रिक फ्लेयर ही नहीं हैं, जो एक या दो से ज्यादा बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बहुत बड़े-बड़े नाम हैं जो एक से ज्यादा बार कर चुके हैं शादी।

रैंडी ओर्टन, स्टीव ऑस्टिन जैसे नाम, जिन्हें सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा।

Advertisment
Advertisment

रैंडी ओर्टन

समांथा स्पेनो

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 2

रैंडी ओर्टन ने पहली शादी उनकी पहली गर्ल फ्रेंड, समांथा स्पेनो के साथ 2007 में रचाई थी। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है। हालाँकि 2013 में इनके बीच तलाक हो गया था।

किम्बर्ली केस्लर

Advertisment
Advertisment

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 3

इसके दो साल बाद उन्होंने किम्बर्ली केस्लर के साथ 2015 में शादी की। ये दोनों अभी तक साथ में हैं।

शॉन माइकल्स

थेरेसा वुड

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 4

शॉन माइकल्स हालाँकि अपनी निजी ज़िन्दगी को बाहर लाने से हमेशा बचते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन्होंने भी दो शादियाँ रचाई हैं। पहली बार तब, जब उनका WWE करियर शुरुआती दौर में था। तब थेरेसा वुड, उनकी हमसफ़र बनी, लेकिन 6 साल के बाद ही इनके बीच तलाक हो चला।

रेबैका कर्ची

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 5

उन्होंने दूसरी शादी, रेबैका कर्ची से 1999 में की, इस रिश्ते से इनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।

ऐज़

एलेनाह मोर्ले

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 6

इनका नाम सुनते ही WWE डीवा, लिटा का नाम ज़ेहन में आता है। ऐज, एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन शादियाँ कर चुके हैं। 2001 में उन्होंने एलेनाह मोर्ले से शादी की लेकिन इनके बीच रिश्ता तीन साल में ही जवाब दे गया।

लिसा ओर्तिज़

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 7

जिस साल उनका एलेनाह मोर्ले से तलाक हुआ, उसी साल उन्होंने लिसा ओर्तिज़ से शादी की, लेकिन इनके बीच सम्बन्ध इतने गहरे बन ही नहीं पाए जिससे ये पूरी ज़िन्दगी एक-दूसरे के साथ बिता पाते।

बैथ फ़ीनेक्स

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 8

पूर्व WWE डीवा चैंपियन, बैथ फ़ीनेक्स से उन्होंने 2016 में शादी रचाई। हालाँकि शादी से पहले ही इन्हें बच्चा हो चुका था। ऐज़ और बैथ फ़ीनेक्स के दो बच्चे हैं और खुशहाल ज़िदगी बिता रहे हैं ये दोनों।

शार्लेट

रिकी जॉनसन

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 9

शार्लेट, की उम्र अभी केवल 32 साल है और उनका दो बार तलाक हो चुका है। शार्लेट की पहली शादी रिकी जॉनसन से हुई, लेकिन ज़िन्दगी भर साथ रहने की कसम के बाद भी सफ़र अधर में ही छूट गया।

ब्राम

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 10

इसके बाद इन्होने 2013 में TNA सुपरस्टार, ब्राम से शादी तो की, लेकिन घरेलू हिंसा के मामलों के चलते इनके बीच भी तलाक हो गया। जिस साल तलाक हुआ, उसी साल यानी 2015 में, शार्लेट ने WWE मेन रोस्टर में कदम रखा।

कर्ट एंगल

केरन

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 11

1996 में जीते ओलंपिक गोल्ड मेडल के दो साल बाद ही उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया। उन्होंने केरन से शादी की और पूरे दस साल साथ में गुज़ारने के बाद इन्होंने अलग होने का फ़ैसला लिया। कर्ट की पहली शादी से उन्हें दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।

जिओवाना यानोटी

WWE के वों दिग्गज रेसलर जिन्होंने कुछ सालों में ही ले लिया अपने पार्टनर से तलाक, एक तो हैं ओलम्पिक गोल्डमेडलिस्ट 12

2012 में उन्होंने जिओवाना यानोटी, जो कि एक मॉडल/एक्ट्रेस रह चुकी हैं। ये दोनों फ़िलहाल साथ में हैं और इस रिश्ते से भी कर्ट एंगल के दो बच्चे हैं।