Posted inAsia Cup

IPL 2025 में बवाल काटने वाले 3 खिलाड़ी को मौका, सूर्या कप्तान, एशिया कप 2025 में ऐसी होगी भारत की 15 सदस्यीय टीम

IPL 2025

इस वक्त देशभर में IPL 2025 की धूम देखने को मिल रही है। इस लीग में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी धमाकेदार पारी से सभी को इंप्रैस कर दिया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक भरा रहा है। लेकिन जिन खिलाड़ियों ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है। IPL 2025 खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) भी खेलना है। जिसके लिए सेलेक्टर्स आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन करेंगे।

ऐसे में ये पक्का है कि 3 खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी, प्रियांस आर्य, अभिषेक शर्मा को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलेगी।

ये भी पढ़ें: रहाणे-पुजारा की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद करेंगे वापसी, BGT में गए इन 2 युवा बल्लेबाजों को करेंगे रिप्लेस

Asia Cup 2025 में वैभव सूर्यवंशी-प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा का डेब्यू

IPL 2025

सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टर्स ने अभी से खिलाड़ियों का चयन शुरू कर दिया है। इस बार एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में BCCI की निगाहें आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर टिकी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें आ रही है कि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, और अभिषेक शर्मा को एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में डेब्यू करने का मौका मिले। क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

IPL 2025 में धमाल मचा रहे वैभव,प्रियांश और अभिषेक

वैभव, प्रियांश और अभिषेक ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

यह IPL इतिहास में किसी युवा भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 5 पारियों में 209.45 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं, जिसमें 9 चौके और 16 छक्के शामिल हैं। अपनी तीसरी ही पारी में उन्होंने IPL के कई महंगे खिलाड़ियों को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया।

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने भी अपने पहले IPL सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे। 11 पारियों में उन्होंने 31.54 की औसत और 192.77 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। ऑरेंज कैप की रेस में भी उन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने भी IPL 2025 में एक यादगार पारी खेली है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे। यह IPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। हालांकि, सीजन की शुरुआत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस शानदार शतक ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

सूर्या होंगे कप्तान

सूर्या कुमार यादव मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में BCCI उनपर फिर से भरोसा कर सकती है। इस बार एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में टी20 में उनका प्रदर्शन देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Asia cup 2025 के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, केएल राहुलल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

डिस्क्लेमर: अभी एशिया कप के लिए टीम की घोषणा नहीं हुई है। ये लेखक की सिर्फ एक संभावित सोच है।

ये भी पढ़ें: भारत के ‘OPERATION SINDOOR’ से कांप गया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, मांगने लगा रहम की भीख

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!