Asia Cup: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौपी गई है। तो वही टीम की उप कप्तानी शुभ्मन गिल को दी गई है। वो शुभमन गिल जो पिछले 6 महीने से भारत की T20 टीम से बाहर चल रहे थे उन पर चयनकर्ताओं ने वह कप्तानी का भार डाला है।
लेकिन इस बीच ऐसा भी लग रहा है कि T20 विश्व कप 2026 में भी भारत की यही जोड़ी कप्तानी और उप कप्तानी करते नजर आएगी। हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम की 2026 T20 विश्व कप में कप्तानी और उप कप्तानी कौन कर सकता है और किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है सब कुछ बताने जा रहे हैं।
Suryakumar Yadav ही रहेंगे T20 विश्व कप में कप्तान
भारत की T20 फॉर्मेट की टीम की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव को 2024 T20 विश्व कप के बाद भारत की T20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित शर्मा ने जब 2024 T20 विश्व कप का फाइनल जीतने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था तो उसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत का कप्तान बनाया गया था।
उसके बाद से लगातार सूर्यकुमार यादव ही भारत की T20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार सीरीज जिता रहे हैं। और अब एशिया कप (Asia Cup) जैसे बड़े इवेंट में भी सूर्यकुमार यादव ही भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :ड्रीम11 आउट, नया स्पॉन्सर इन, जानें कौन कंपनी बनेगी BCCI की करोड़ों की डील पार्टनर
शुभ्मन गिल ही होंगे T20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान
एशिया कप 2025 के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो उसमें शुभमन गिल का नाम देखकर हर कोई हैरान था। क्योंकि शुभमन गिल लंबे समय से भारत की T20 टीम के प्लान का हिस्सा नहीं थे।
लेकिन अचानक से उनका चयन कर लिया गया और इससे भी हैरानी वाली बात तब हुई तब उनके नाम के आगे (VC) यानी उनके नाम के आगे उप कप्तान लिखा हुआ था। इसका मतलब साफ है की चयनकर्ता शुभमन गिल को लंबे समय के लिए T20 फॉर्मेट में देख रहे हैं और उन्हें T20 विश्व कप 2026 के लिए भी T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा रही है।
क्या T20 विश्वकप के लिए टीम में होगा बदलाव?
एशिया कप 2025 के लिए जिन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है क्या उन्हीं खिलाड़ियों को 2026 T20 विश्व कप के लिए कंसीडर किया जाएगा या फिर उन में बदलाव किया जाएगा यह इस वक्त सबसे बड़ा सवाल है।
क्योंकि एशिया कप की टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है जो जगह तो डिजर्व नहीं करते थे लेकिन उन्हें टीम में चुना गया है। उदाहरण के तौर पर हर्षित राणा को प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज से पहले तरजीह दी गई है और दोनों खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम नहीं दिया गया है।
बतौर कप्तान कैसा है सूर्यकुमार यादव का T20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड?
भारत के T20 फॉर्मेट की टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक भारत के लिए 22 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिनमें 17 मुकाबले में टीम को जीत मिली और 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 79.54 का रहा है।
हालांकि बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जो प्रदर्शन रहा है वह उनके करियर के लिहाज से थोड़ा नीचे आया है। सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान बल्लेबाजी में औसत नीचे आया है लेकिन टीम फिलहाल जीत रही ऐसे में बदलाव की गुंजाइश काफी कम है।