भारत के स्टार मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया, जिस वजह से चर्चाएं शुरू हो गई और सवाल खड़े किए जाने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?
कुछ का मानना है कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की वजह से उन्हें मौका नहीं मिला। वहीं कुछ इसे अलग तरीके से देख रहे हैं। लेकिन हमारे अनुसार उन्हें हर हाल में मौका मिलना चाहिए था। चूंकि हालियां समय में उनके जिस तरह के आंकड़े रहे हैं, वो काफी कमाल हैं। तो आइए साल 2024-25 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) द्वारा खेले गए सभी टूर्नामेंट्स के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
साल 2024 से अब तक कुछ ऐसा रहा है Shreyas Iyer का रिकॉर्ड
1. आईपीएल 2024 का रिकॉर्ड: भारत के लिए साल 2023 में कोई आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते नजर आने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने साल 2024 आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हुए 15 मैचों की 14 पारियों में 351 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़ा था। उनका बेस्ट स्कोर 58* रन का था। उन्होंने 39.00 की औसत और 146.86 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की कुटाई की थी। इसके अलावा उन्होंने टीम को ख़िताब भी जिताया था।
2. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का रिकॉर्ड: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की चैंपियन मुंबई टीम रही थी। मुंबई ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। इस दौरान श्रेयस ने 9 मैचों की 8 पारियों में 345 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 130 रन का था। उन्होंने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। उनके बल्ले से 49.28 की औसत और 188.52 की स्ट्राइक रेट से रन निकले थे।
3. दलीप ट्रॉफी 2024 का रिकॉर्ड: दलीप ट्रॉफी 2024 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें उन्होंने 3 मैचों की 6 पारियों में 154 रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा महज 25.66 की औसत और 92.21 के स्ट्राइक रेट से किया था। उन्होंने इस दौरान 54 के बेस्ट स्कोर के साथ दो अर्धशतक जड़े थे।
4. रणजी ट्रॉफी 2024-25 का रिकॉर्ड: 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 5 मैचों की 7 पारियों में 480 रन बनाए थे। इस बीच उनका औसत 68.57 और स्ट्राइक रेट 90.22 का था। उनके बल्ले से 233 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 दोहरा शतक, 1 शतक और 1 ही अर्धशतक निकला था।
यह भी पढ़ें: फैंस को लगा बड़ा झटका, वनडे से हटे रोहित शर्मा और विराट कोहली
5. विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का रिकॉर्ड: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के 5 मैचों की 5 पारियों में 325 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 325.00 की औसत और 131.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने 137* के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक जड़ा था।
6. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रिकॉर्ड: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का कमाल देखने को मिला था। उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 243 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन का था। उनके बल्ले से 48.60 की औसत और 79.41 की स्ट्राइक रेट से रन निकले थे। उन्होंने दो अर्धशतक जड़ा था और वह इंडिया के लीडिंग रन स्कोरर थे।
7. आईपीएल 2025 का रिकॉर्ड: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने साल 2025 आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 17 मैचों की 17 पारियों में 604 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़ा था। उनका बेस्ट स्कोर 97* रन का था। उन्होंने 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की कुटाई की थी। इसके साथ ही साथ उन्होंने टीम को फाइनल भी पहुंचाया था।
100 फीसदी थे टीम में शामिल होने के हक़दार
साल 2024 से लेकर अब तक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने जितने भी टूर्नामेंट खेले हैं सब में उनका प्रदर्शन टॉप नोच रहा है। इसके अलावा बाइलेट्रल सीरीज में भी वह कमाल करते दिखाई दिए हैं। रेड बॉल से लेकर व्हाइट बॉल हर फॉर्मेट में वह अब्बल रहे हैं। इस वजह से उन्हें हर हाल में एशिया कप 2025 के स्क्वाड में शामिल होना चाहिए।
साथ ही साथ उनकी लीडरशिप स्किल और विनिंग स्पिरिट टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती थी। उन्होंने इंडिया के लिए टी20 में 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाने का कारनामा भी किया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 74* रन का है।