Asia Cup :भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। रेड बॉल क्रिकेट में भारत की स्थिति अभी थोड़ी जर्जर नजर आ रही है, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की बादशाहत किसी से छिपी नहीं है। साल 2024 का T20 विश्व कप का खिताब हो या फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, टीम इंडिया ने दोनों ही अपने नाम किया। वहीं अब टीम इंडिया एशिया में अपने क्रिकेट के दबदबे को बरकरार रखने के लिए एशिया कप 2025 के लिए तैयारी में जुट गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो चयनकर्ताओं ने अभी से ही एशिया कप 2025 के लिए टीम का चयन लगभग कर लिया है। आइए आपको बताते हैं किस टीम में किन खिलाड़ियों को दी जा सकती है जगह।
सूर्या होंगे टीम के कर्ताधर्ता
एशिया कप 2025 के लिए चयनकर्ता जिस टीम का चयन कर रहे हैं, उसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी और इसमें अभी कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के T20 फॉर्मेट के नियमित कप्तान हैं। जब रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान किया था, तब बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंप दी थी।
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले साल 2026 तक सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट की कप्तानी से बोर्ड हटाने के फेवर में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अगर एशिया कप 2025 के लिए जो टीम चुनी जाएगी, उसकी कमान सूर्य के हाथों में ही दी जाने वाली है।
गिल बनेंगे उप कप्तान
वहीं अगर इस टीम के उप कप्तान की बात करें, तो इस टीम के उप कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम आगे आ सकता है। हालांकि शुभमन गिल अभी टीम इंडिया के T20 फॉर्मेट के उपकप्तान नहीं हैं, बल्कि वह एक दिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और इसके साथ ही वह टेस्ट के कप्तान भी हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड आने वाले समय में गिल को कई और बड़ी जिम्मेदारियां दे सकता है। यही वजह है कि गिल को एशिया कप 2025 में टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
संभावित टीम स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
डिस्क्लेमर: ये महज़ एक संभावित टीम है, आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: PBKS से कप्तान, DC से चुना गया उपकप्तान, बांग्लादेश T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने