Asia Cup 2025: 9 सितंबर से यूएई (UAE) में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आयोजन होना है। साल 2023 के बाद एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन हो रहा है। भारत (India) इसका मेजबान है। लेकिन भारत (India और पाकिस्तान(Pakistan) के बीच हाइब्रिड मॉडल को लेकर जो डील हुई है उसकी वजह से यूएई में इसका आयोजन हो रहा है। ऐसे में आइये आज हम आपको इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकरी देते हैं।
साल 1990/91 के बाद भारत कर रहा Asia Cup की मेजबानी
एशिया कप 2025 (Asia Cup) की बात की जाए तो यह एशिया कप (Asia Cup 2025) के इतिहास का 17वां संस्करण होगा। T20 फॉर्मेट में यह संस्करण खेला जाएगा। इससे पहले 2023 का जो संस्करण था वह वनडे फॉर्मेट में खेला गया था जहां पर भारत (India) ने श्रीलंका (Srilanka) को हराकर एशिया कप (Asia Cup) का खिताब जीता था। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने एशिया कप (Asia Cup 2023 जीता था।
Asia Cup 2025 में ये टीमें लेंगी हिस्सा
एशिया कप (Asia Cup 2025) की बात की जाए तो कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली है। यह सभी 8 टीमें एशिया महाद्वीप की है। इन आठ टीमों में भारत-पाकिस्तान, यूएई, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग की टीम शामिल है। ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान,यूएई और ओमान की टीम को जगह मिली है। तो वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम को जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें :सिफारिश से चुना गया ये खिलाड़ी, वरना एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं थी
इस मुकाबले के साथ होगी Asia Cup 2025 की शुरुआत
एशिया कप (Asia Cup 2025) 2025 की शुरुआत अफगानिस्तान (Afganishtan) और हांगकांग (Hongkong) के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। यह मुकाबला 9 सितंबर को अबू धाबी के मैदान पर खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत होगी।
Team India इस दिन करेगी अपने अभियान की शुरुआत
वही एशिया कप (Asia Cup 2025) की सबसे मजबूत टीम भारत (India) अपने मिशन की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा। जहां भारत (India) को अपना पहला मुकाबला यूएई (UAE) के खिलाफ दुबई के मैदान पर शाम 7:30 बजे से खेलना है। भारतीय टीम (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभालते हुए नजर आएंगे।
Asia Cup की सबसे सफल टीम है भारत
एशिया कप (Asia Cup) के इतिहास की अगर बात की जाए तो मौजूदा चैंपियन भारत (India) एशिया कप (Asia Cup) के इतिहास की सबसे सफल टीम है। एशिया कप (Asia Cup) के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा आठ बार खिताब भारतीय टीम (Team India) ने जीता है। तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका (Srilanka) है जिन्होंने 6 बार एशिया कप (Asia Cup) का खिताब जीता है। पाकिस्तान (Pakistan) इस मामले में तीसरे नंबर पर है. पाकिस्तान (Pakistan) ने दो बार एशिया कप (Asia Cup) जीता है।
T20 फॉर्मेट में क्यों खेला जा रहा है Asia Cup 2025 ?
एशिया कप (Asia Cup 2025) की बात की जाए तो काफी सारे फैंस के मन में यह सवाल है कि एशिया कप (Asia Cup 2025) का आयोजन T20 प्रारूप में क्यों किया जा रहा है? तो आपको बता दें कि साल 2016 से वनडे और T20 फॉर्मेट में एशिया कप (Asia Cup) को खेला जा रहा है। उसकी वजह यह है कि जब वनडे प्रारूप का कोई बड़ा इवेंट आने वाला होता है तो एशिया कप (Asia Cup) वनडे फॉर्मेट में होता है और फिलहाल आने वाला जो इवेंट है वह T20 फॉर्मेट में है। यानी T20 विश्व कप। इस वजह से एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन T20 फॉर्मेट में किया जा रहा है।
साल 2023 में वनडे का विश्व कप खेला जाना था इसी वजह से वनडे फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया था। लेकिन फरवरी 2026 में T20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है इसी वजह से T20 फॉर्मेट में एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन हो रहा है।
Asia Cup 2025 के लीग स्टेज
एशिया कप (Asia Cup 2025) के अगर लीग स्टेज की बात करें तो हर टीम को ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मैच खेलने हैं। जो टीम ग्रुप स्टेज में दो मैच जीत जाएगी वह सुपर 4 में प्रवेश कर जाएगी। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर 4 में प्रवेश करेगी।
इन दो मैदाने पर खेले जाएंगे Asia Cup 2025 के मुकाबले
एशिया कप (Asia Cup 2025) की बात की जाए तो कुल 19 मुकाबले फाइनल सहित इस एशिया कप (Asia Cup) में खेले जाएंगे। मैच होने वाले वेन्यू की बात की जाए तो दो जगह मुकाबले खेले जाएंगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम अबू धाबी इन दो जगह पर एशिया कप (Asia Cup) के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
कितने बजे से खेले जाएंगे Asia Cup 2025 के मुकाबले?
एशिया कप 2025 की बात की जाए तो सभी मुकाबले शाम 7:30 से खेले जाएंगे। और यह सभी मुकाबले भारतीय समयअनुसार रहेंगे। यानी फैंस का जो मेला रहेगा वह शाम 7:30 से सज जाएगा।
Asia Cup 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग
Asia Cup 2025 का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।
Asia Cup 2025 में टीमों की पूरी टीम:
भारत:सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान:सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मुकीम
अफ़ग़ानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक
बांग्लादेश:लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन
हांगकांग:यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान
Note:-
- ओमान: टीम का एलान अभी बाकी है।
- श्रीलंका: टीम का एलान अभी बाकी है।
- संयुक्त अरब अमीरात: टीम का एलान अभी बाकी है।
Asia Cup 2025 शेड्यूल
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
---|---|---|---|---|
सितंबर 9 | अफगानिस्तान बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 10 | भारत बनाम यूएई | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 11 | बांग्लादेश बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 12 | पाकिस्तान बनाम ओमान | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 13 | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 14 | भारत बनाम पाकिस्तान | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 15 | श्रीलंका बनाम हांग कांग, चीन | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 15 | श्रीलंका बनाम हांगकांग चीन | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 16 | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 17 | पाकिस्तान बनाम यूएई | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 18 | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप B | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 19 | भारत बनाम ओमान | ग्रुप A | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 20 | ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 21 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 23 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | अबू धाबी |
सितंबर 24 | ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 25 | ग्रुप A क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 26 | ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 1 | सुपर 4 | शाम 7:30 बजे | दुबई |
सितंबर 28 | फाइनल | फाइनल | शाम 7:30 बजे | दुबई |