Asia Cup 2025 schedule: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है। पहला मुकाबला हांगकांग और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ भारतीय समयनुसार 8:00 से दुबई के मैदान पर खेलना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और 28 सितंबर तक यह पूरा टूर्नामेंट चलेगा। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की बात की जाए तो इस पूरे एशिया कप में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। एशिया कप 2025 के इस संस्करण में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इस एशिया कप की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें दोनों ग्रुप,कौनसा मुकाबला किस मैदान पर खेल जाएगा। किस मैदान पर कितने मुकाबले खेले जाएंगे सारी जानकारी हम आपको देने रहे हैं।
एशिया कप में दो ग्रुप में बांटी गई टीमें
एशिया कप (Asia Cup) 2025 की बात की जाए तो कुल 8 टीमें इस एशिया कप में हिस्सा ले रही है। जिसमें आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीम को रखा गया है। तो वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम को जगह दी गई है। यह पूरा एशिया कप यूएई के दो मैदानों पर खेला जाएगा। जिसमें अबू धाबी और दुबई शामिल है। फाइनल मुकाबला भी दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : इस दिन मैदान में दिखाई देंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, फाइनल हो गई डेट
एशिया कप में खेले जाएंगे कितने मुकाबले?
एशिया कप (Asia Cup) 2025 की बात की जाए तो इस पूरे एशिया कप में 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर के बीच कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इन 19 मुकाबले में से 12 मुकाबले लीग स्टेज चरण के रहेंगे। उसके बाद सुपर 4 के मुकाबले खेले जाएंगे। कुल आठ में से 4 टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। 19 सितंबर को लीग स्टेज चरण का आखिरी मुकाबला भारत बनाम ओमान की टीम के बीच खेला जाएगा।
20 सितंबर से शुरू होंगे सुपर 4 के मुकाबले
एशिया कप (Asia Cup) 2025 में 19 सितंबर को लीग स्टेज चरण खत्म होने के बाद 20 सितंबर से सुपर 4 के मुकाबले शुरू होंगे। जिसमें पहला मुकाबला ग्रुप बी से जो पहले नंबर पर क्वालीफाई करने वाली टीम है वह ग्रुप डी के क्वालीफायर 2 की टीम से खेलेगी। 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक सुपर 4 के मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल से पहले एक दिन का ब्रेक दिया जाएगा और उसके बाद 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के मैदान पर होगा।
कितने बजे से शुरू होंगे एशिया कप के मुकाबले?
एशिया कप 2025 के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे इसकी बात की जाए तो एशिया कप के 19 मुकाबले में से 18 मुकाबले भारतीय समयनुसार 8 बजे से शुरू होंगे। एक मुकाबला शाम 5:30 से खेला जाएगा। और यह मुकाबला 15 सितंबर को यूएई बनाम ओमान की टीम के बीच खेला जाएगा। एशिया कप 2025 का यह सातवां मुकाबला होगा।
कहां खेले जाएंगे एशिया कप के मुकाबले?
एशिया कप 2025 की बात की जाए तो एशिया कप के मुकाबले दो मैदानों पर खेले जाएंगे जिसमें अबू धाबी और दुबई शामिल है। आठ मुकाबले अबू धाबी के मैदान पर खेले जाएंगे। तो वहीं 11 मुकाबले दुबई के मैदान पर खेले जाएंगे। और भारत अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलेगा।
Asia Cup 2025 की सभी टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुुफयान मुक़ीम
बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजिद हसन, परवेज इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन
अफग़ानिस्तान का स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, दरवेश रसूली, सिदीकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इस्हाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवी़न उल हक़, फ़ज़लहक फारूकी
श्रीलंका का स्क्वाड
चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), नुवानिडु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्शाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का स्क्वाड
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफु, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, इथन डीसूज़ा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान
ओमान का स्क्वाड
जतींदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्ज़ा, आमिर कलीम, सुुफयान महमूद, आशीष ओडे़दरा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, ज़िक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, सुुफयान यूसुफ, समय श्रीवास्तव
हांगकांग का स्क्वाड
यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), बाबर हयात (उपकप्तान), ज़ीशान अली (विकेटकीपर), निज़ाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्ज़ी, अंशुमन राठ, कल्पन चाल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद एजाज़ खान, अतीक इक़बाल, किंचित शाह (विकेटकीपर), आदिल महमूद, हारून अरशद, अली हसन, शाहिद वासीफ (विकेटकीपर), मोहम्मद ग़ज़नफर, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान
एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | स्थल (स्टेडियम) | समय (IST) |
---|---|---|---|
9 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs हांगकांग | अबू धाबी (शेख़ ज़ायेद) | 8:00 PM |
10 सितम्बर | भारत vs UAE | दुबई (इंटरनेशनल स्टेडियम) | 8:00 PM |
11 सितम्बर | बांग्लादेश vs हांगकांग | अबू धाबी | 8:00 PM |
12 सितम्बर | पाकिस्तान vs ओमान | दुबई | 8:00 PM |
13 सितम्बर | बांग्लादेश vs श्रीलंका | अबू धाबी | 8:00 PM |
14 सितम्बर | भारत vs पाकिस्तान | दुबई | 8:00 PM |
15 सितम्बर | UAE vs ओमान | अबू धाबी | 5:30 PM |
15 सितम्बर | श्रीलंका vs हांगकांग | दुबई | 8:00 PM |
16 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs बांग्लादेश | अबू धाबी | 8:00 PM |
17 सितम्बर | पाकिस्तान vs UAE | दुबई | 8:00 PM |
18 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs श्रीलंका | अबू धाबी | 8:00 PM |
19 सितम्बर | भारत vs ओमान | अबू धाबी | 8:00 PM |
20 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 1 (B1 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
21 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 2 (A1 vs A2) | दुबई | 8:00 PM |
23 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 3 (A2 vs B1) | दुबई | 8:00 PM |
24 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 4 (A1 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
25 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 5 (A2 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
26 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 6 (A1 vs B1) | दुबई | 8:00 PM |
28 सितम्बर | फाइनल (शीर्ष 2 टीमों के बीच) | दुबई | 8:00 PM |
यह भी पढ़ें : एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 फिक्स, अभिषेक, गिल, तिलक, सूर्या, रिंकू, जितेश……