Posted inAsia Cup

Asia Cup 2025: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा, 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मल्टीनेशन टूर्नामेंट

asia cup 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से किया जाना है। 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक यह टूर्नामेंट चलेगा। एशिया कप 2025 के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. जिसमें सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इसके अलावा टीम की उपकप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वही यशस्वी जायसवाल जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

9 सितंबर से एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत होनी है। और इस एशिया कप (Asia Cup) में तमाम भारतीय फैंस भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मिस करते नजर आएंगे। कौन हैं वो 2 दिग्गज खिलाड़ी जो 18 साल में पहली बार नहीं खेलेंगे मल्टीनेशन टूर्नामेंट, आइये जानते हैं।

18 साल में पहली बार होगा ऐसा कारनामा

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 एशिया कप के इतिहास का 17वां संस्करण होने जा रहा है। साल 1984 में पहली बार Asia Cup की शुरुआत हुई थी। शारजाह में पहली बार एशिया कप खेला गया था। साल 2007 के बाद पहली बार ऐसा मौका होने जा रहा है कि भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी Rohit Sharma और Virat Kohli एशिया कप में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

साल 2008 में पहली बार रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए एशिया कप खेला था। Rohit Sharma ने कुल सात बार एशिया कप में हिस्सा लिया है। Rohit Sharma ने भारत को दो बार एशिया कप की ट्रॉफी भी जिताई है।

2010 में पहली बार Virat Kohli ने खेला था एशिया कप

साल 2010 में पहली बार था जब Virat Kohli ने एशिया कप में हिस्सा लिया था। Virat Kohli ने कुल 6 बार एशिया कप में हिस्सा लिया है जिसमें 2010,2012, 2014 के वनडे के प्रारूप शामिल हैं। इसके अलावा Virat Kohli ने 2016, 2022 में T20 फॉर्मेट में भी एशिया कप खेला है।

18 सालों के बाद पहली बार बिना रोहित- विराट के एशिया कप खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम की बात की जाए तो लंबे अरसे से Rohit Sharma और Virat Kohli भारतीय टीम के दो बड़े स्तंभ रहे हैं। बात चाहे वनडे फॉर्मेट की हो या T20 की दोनों खिलाड़ी हमेशा एशिया कप में टीम इंडिया को मैच जिताते नजर आए हैं। हालांकि 18 सालों के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि Rohit Sharma और Virat Kohli दोनों खिलाड़ी एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जिसने दिलाई सबसे ज़्यादा जीत, उसी को गंभीर और सूर्या ने एशिया कप 2025 से किया बाहर

2024 T20 विश्व कप जीतने के बाद लिया था रोहित- विराट ने रिटायरमेंट

साल 2024 का T20 विश्व कप यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था। उस t20 विश्व कप में Rohit Sharma की कप्तानी में भारतीय टीम ने बारबाडोस के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराते हुए 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच लेते साथ ही Virat Kohli ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

हालांकि इसके बाद जब ट्रॉफी जीतने के बाद Rohit Sharma प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो वहां पर Rohit Sharma ने भी आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि वह भी अब T20 फॉर्मेट को अलविदा कह रहे हैं। और इस तरह से भारतीय टीम के दो दिग्गजों ने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। यही वजह है कि अब दोनों खिलाड़ी आपको एशिया कप में खेलते नजर नहीं आएंगे।

FAQs

क्या विराट कोहली के बिना एशिया कप जीत पाएगी भारतीय टीम?

भारतीय टीम काफी संतुलित है और किसी भी टीम को हरा सकती है

विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी T20 कब खेला था?

विराट कोहली ने भारत के लिए आखिरी बार T20 2024 के विश्व कप फाइनल में खेला था

यह भी पढ़ें : गिल-अभिषेक ओपनर, तो नंबर 5 पर अन्याय सहने वाले खिलाड़ी को मौका, Asia Cup 2025 के लिए Team India की प्लेइंग 11 का ऐलान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!