IPL 2025 में कई खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। साथ ही सेलेक्टर्स को भी अपनी धमाकेदार पारी से इंप्रेस किया है। लेकिन 6 ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने IPL 2025 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इनमें से किसी तीन खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 में खेलने का मौका मिलेगा। जिन 6 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है उनके नाम हैं वैभव सूर्यवंशी, प्रियंश आर्य, आयुष म्हात्रे, विग्नेश पुथुर, विप्राज निगम, दिग्वेश राठी। अब यहां जानते हैं कि किन 3 खिलाड़ियों को एशिया कर 2025 में गंभीर-अगरकर मौका देंगे।
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और एक नए उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए। उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 206.56 का रहा, जो इस सीज़न में 250 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज़्यादा था। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनका उच्चतम स्कोर 101 रन था, जो उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में बनाया था। इस पारी में उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए, यानी छक्कों की संख्या चौकों से ज्यादा थी। वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी और मैच जीतने की क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी कम उम्र में इतनी परिपक्वता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया। उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए “IPL सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” का पुरस्कार भी मिला। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-19 टीम में भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका द्वीप के इस देश की क्रिकेट जगत में कटी नाक, टी20 में 7 रन पर पूरी टीम ढेर, 120 गेंद का खेल 5 मिनट में खत्म
प्रियंश आर्य
प्रियंश आर्य का IPL 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। यह उनका पहला IPL सीज़न है, और उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिकी पोंटिंग जैसे क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें टूर्नामेंट की खोज बताया है। उन्होंने 17 मैचों में 457 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रन, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज भारतीय शतक है
आयुष म्हात्रे
आयुष म्हात्रे ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले और चोटिल रुतुराज गायकवाड़ के स्थान पर टीम में शामिल हुए। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने IPL डेब्यू मैच में 15 गेंदों में 32 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ उन्होंने 48 गेंदों में 94 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वह IPL में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 7 मैचों में 240 रन बनाए थे। उनकी धमाकेदार पारी को देखते हुए उन्हें भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है।