Asia Cup : एशिया कप (Asia Cup) 2025 का आगाज होने में अब सिर्फ 2 दिनों का समय ही रह गया है। 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। एशिया कप का पहला मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और ओमान की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं 10 सितंबर को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी और यूएई के साथ मुकाबला खेलेगी।
भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव( Suryakumar Yadav) की अगुवाई में दुबई पहुंच चुकी है। और भारतीय टीम का पहला अभ्यास सत्र भी हो गया है जिसमें भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। एशिया कप (Asia Cup) शुरू होने से पहले यह सवाल उठ रहा है कि सूर्यकुमार यादव अगर भारतीय टीम को एशिया कप जिता देते हैं तो वह कब तक और कितने समय तक भारतीय टीम के कप्तान रहेंगे? तो चलिए इस पर हम विस्तार से आपको बताते हैं।
एशिया कप जिताया तो इतने समय तक कप्तान बने रह सकते हैं सूर्यकुमार यादव
भारत की T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा के T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भारत की T20 टीम का कप्तान बनाया गया था। तबसे लेकर अब तक सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान रिकॉर्ड बेहद शानदार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार मैच भी जीत रही है।
लेकिन सूर्यकुमार यादव के सामने अब सबसे बड़े चुनौती एशिया कप (Asia Cup) है। क्योंकि इतने बड़े इवेंट में सूर्यकुमार यादव पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। और सूर्यकुमार यादव के सामने यह चुनौती आसान नहीं होने वाली है।
यह भी पढ़ें : एशिया कप से पहले 12 खिलाड़ियों ने भारत को दिया धोखा, चुपके से ओमान और यूएई टीमों में हुए शामिल
लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव
अब सवाल उठता है कि अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) जीतने में कामयाब हो जाती है तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी लंबे समय तक चलने वाली है। क्योंकि अगर एशिया कप टीम इंडिया जीत जाती है तो वह 2026 के t20 विश्व कप में तो टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे ही इसके आगे भी वह कप्तानी कंटिन्यू कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव कम से कम 2026 का पूरा साल कप्तानी भारतीय टीम की करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान ऐसा है रिकॉर्ड
भारत की T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक भारत के T20I कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं. भारत ने उनकी कप्तानी में खेले गए 22 मैचों में से 18 जीते हैं और अभी तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। लगातार उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन किया है।
बात अगर उनके बल्ले से रिकॉर्ड की करें तो सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान 22 मैचों में 26.57 की औसत और 163.15 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्द्धशतक लगाए हैं।