एशिया कप 2025 सुपर-4 में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए मयत्वपूर्ण है और जो भी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करेगी वो टीम आसानी के साथ अंक तालिका के शीर्ष-2 पर पहुँच जाएगी। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों के खेल प्रेमी बेहद ही उत्साहित नजर आए हैं।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, आखिरकार भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा। मुकाबले के दौरान पिच किस टीम के लिए मददगार रहेगी और टॉस जीतकर कप्तानों को क्या फैसला करना चाहिए।
IND vs PAK पिच रिपोर्ट

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच 21 सितंबर को दुबई के मैदान में खेला जाएगा। दुबई का मैदान अपनी स्लो पिच और धीमी आउटफील्ड के लिए जाना जाता है। इस मैदान में स्पिनर्स का प्रभाव बहुत अधिक रहता है और इसी वजह से मैदान में खेले जाने वाले मुकाबलों में कप्तानों की यही कोशिश रहती है कि, वो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करें। कप्तान ये फैसला ड्यू फैक्टर की वजह से करते हैं।
मैदान के आकड़ों की बात करें तो इस मैदान में कुल 115 मैच खेले गए हैं और इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 53 बार टीमों ने जीत हासिल की है। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए 61 बार टीमों ने जीत हासिल की है। मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 139 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 122 रन है।
क्रमांक | विवरण | आँकड़े |
---|---|---|
1 | कुल मैच | 115 |
2 | पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 53 |
3 | पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच | 61 |
4 | पहली पारी का औसत स्कोर | 139 |
5 | दूसरी पारी का औसत स्कोर | 122 |
6 | सर्वाधिक स्कोर | 212/2 (20 ओवर) – भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान |
7 | न्यूनतम स्कोर | 55/10 (14.2 ओवर) – वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड |
8 | सबसे बड़ा सफल रन चेज़ | 184/8 (19.2 ओवर) – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश |
9 | सबसे कम स्कोर का सफल बचाव | 98/5 (20 ओवर) – नामीबिया महिला बनाम यूएई महिला |
Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान मिर्जा।
IND vs PAK मैच के लिए दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय क्रिकेट टीम – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम – सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
IND vs PAK स्कोर प्रीडिक्शन (पहले बल्लेबाजी करते हुए)
- टीम इंडिया – 165 से 170 रन
- पाकिस्तान – 145 से 150 रन
IND vs PAK मैच प्रीडिक्शन
अगर बात करें भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच की तो इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस वक्त बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और इसी वजह से भारतीय टीम की जीत तय मानी जा रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम के बारे में बात करें तो भारतीय टीम के खिलाफ टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है।