India-Pakistan Final Record: भारत–पाकिस्तान के बीच एक समय काफी क्रिकेट खेली जाती थी लेकिन 2008 के बाद इसमें विराम सा लग गया। इसके पीछे मुंबई में आतंकी हमला अहम वजह रहा, साथ ही सीमा पर भी पाकिस्तान की तरफ से लगातार नियमों का उल्लंघन होता रहा। इसी वजह से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर विराम लगा दिया गया लेकिन फिर 2012-13 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया। इस दौरान वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जबकि T20I सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।
अब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) तभी आमने-सामने होते हैं, जब आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप हो। मौजूदा समय इन दोनों टीमें की टक्कर एशिया कप 2025 में देखने को मिल रही है, जो यूएई में खेला जा रहा है। 9 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान ने जगह बना ली है। 41 साल में पहली बार एशिया कप का फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाना है।
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह तीसरा मैच होगा। इससे पहले ग्रुप स्टेज और सुपर में इनकी टक्कर हुई थी। दोनों ही बार पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने 7 विकेट से मुकाबला गंवाया था, जबकि सुपर 4 में 6 विकेट से हार का सामना किया। अब फाइनल में पाकिस्तान टीम भारत से बदला लेना चाहेगी। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन अपने दिन पर पाकिस्तान भी भारी पड़ सकता है।
India-Pakistan के बीच फाइनल मैचों में भारत पर भारी रहा है पाकिस्तान
भारत (India) और पाकिस्तान के बीच काफी समय से किसी भी टूर्नामेंट का फाइनल नहीं हुआ था लेकिन अब एशिया कप 2025 में फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय फैंस खुश हो रहे हैं कि टीम इंडिया (Team India) के सामने पाकिस्तान नहीं टिक पाएगा लेकिन फाइनल में पड़ोसी मुल्क का रिकॉर्ड देखकर उन्हें निराशा हो सकती है। जी हां, जिन टूर्नामेंट में 3 या उससे ज्यादा टीमें शामिल रही हैं, उसमें फाइनल मैच में पाकिस्तान को भारत के मुकाबले ज्यादा जीत मिली हैं।
भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच पहली बार फाइनल मैच बेन्सन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में खेला गया था, जिसका आयोजन 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इसमें भारतीय टीम विजयी रही थी। वहीं इनके बीच आखिरी बार खिताबी मैच के लिए टक्कर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड में हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इस तरह अब तक इनके बीच कुल 12 बार फाइनल (वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट मिलाकर) मैच खेला जा चुका है, जिसमें पाकिस्तान 8-4 से आगे है।
नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब किसी टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान की टक्कर हुई और उसका नतीजा क्या रहा। इस जानकारी को हम एक टेबल के माध्यम से दर्शा रहे हैं:
साल | टूर्नामेंट | विजेता | जीत का अंतर |
1985 | बेन्सन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट | भारत | 8 विकेट |
1986 | ऑस्ट्रल-एशिया कप | पाकिस्तान | 1 विकेट |
1991 | विल्स ट्रॉफी | पाकिस्तान | 72 रन |
1994 | ऑस्ट्रल-एशिया कप | पाकिस्तान | 39 रन |
1998 | सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप (पहला फाइनल) | भारत | 8 विकेट |
1998 | सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप (दूसरा फाइनल) | पाकिस्तान | 6 विकेट |
1998 | सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप (तीसरा फाइनल) | भारत | 3 विकेट |
1999 | पेप्सी कप | पाकिस्तान | 123 रन |
1999 | कोका कोला कप | पाकिस्तान | 8 विकेट |
2007 | टी20 वर्ल्ड कप | भारत | 5 रन |
2008 | एशिया कप | पाकिस्तान | 25 रन |
2017 | चैंपियंस ट्रॉफी | पाकिस्तान | 180 रन |
भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच एशिया कप फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को होना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे होगा, वहीं फाइनल मैच में खेल की शुरुआत रात 8 बजे से होगी।
Asia Cup will witness a historic moment, tournament started in 1984 and we will witness India vs Pakistan for the first time ever in a final this Sunday 🙌🏻
#PAKvsBAN pic.twitter.com/DovYSwHoqz
— Sarcasm (@sarcastic_us) September 25, 2025
FAQs
भारत और पाकिस्तान के बीच T20I में कितने फाइनल खेले जा चुके हैं?
India-Pakistan के बीच आखिरी बार किसी टूर्नामेंट का फाइनल कब हुआ था?
यह भी पढ़ें: Asia Cup फाइनल के लिए Team India का अधिकारिक ऐलान, Surya की कप्तानी में इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका