Posted inAsia Cup

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम आए सामने, MI-GT-KKR से सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए 

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम आए सामने, MI-GT-KKR से सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए  1

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। 9 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलने वाली है। आगामी एशिया कप 2025 को देखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम का चयन अभी से ही शुरू कर दिया है।

इस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं इसमें सबसे ज्यादा मुंबई, गुजरात और कोलकाता के खिलाड़ियों को जगह दी गई है। आईपीएल में इन टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें एशिया कप 2025 में शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया कैसी दिख सकती है और साथ ही जानेंगे कि आखिर भारतीय टीम कब खेलेगी अपना मुकाबला।

मुंबई के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए भारतीय टीम का चयन होना अभी से ही शुरू हो गया है। इस टीम में मुंबई से कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टीम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस टीम में कप्तान की भूमिका निभाने वाले हैं।

इसके साथ ही इस टीम में मुंबई के हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। बता दें, सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया की T20 टीम का कप्तान बनाया गया था और आने वाले वक्त में वही इस टीम की कमान संभालने वाले हैं।

गुजरात के खिलाड़ियों को भी मौका

वहीं इस टीम में गुजरात टाइटंस के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। इस टीम में टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इस टीम में वाशिंगटन सुंदर और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज और आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को भी शामिल करने की बात चल रही है।

ये भी पढ़ें: ICC Women ODI World Cup 2025: Full Schedule, Venue, Live Streaming & Match Timings in Hindi

कब होगा मुकाबला

भारतीय टीम 10 सितंबर को अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी और 19 सितंबर को ओमान के साथ मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें: रोहित कप्तान, तो DC से 1 प्लेयर को मौका, 22 अगस्त को पाकिस्तान से होने वाले मैच के लिए 19 सदस्यीय दल का ऐलान

Asia Cup 2025 की संभावित टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा / प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा / ध्रुव जुरेल

FAQs

भारत कितनी बार एशिया कप का चैंपियन रहा है?
गत विजेता भारत एशिया कप क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम है जिसने आठ बार खिताब जीता है। श्रीलंका ने छह बार एशिया कप जीता है, जबकि पाकिस्तान दो बार विजयी हुआ है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कितनी बार एशिया कप का ख़िताब जीता है?
2018 और 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2 बार एशिया कप का ख़िताब हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी, फिर भी गंभीर आँख में पट्टी बांधकर एशिया कप में दिलाएंगे जगह

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!