Where to Watch Asia Cup 2025 Matches: फैंस को जिस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार था अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। चंद दिनों में ही एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज हो जाएगा। इसका शंखनाद 9 सितंबर को होगा और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। यह एशिया कप (Asia Cup 2025) का 17वां संस्करण है। इसमें 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी।
आगामी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन भी उसी तर्ज पर टी20 प्रारूप में किया गया है। फैंस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। तो आज हम अपने आर्टिकल में उन क्रिकेट प्रेमियों को यह बताने वाले हैं कि वह इस टूर्नामेंट का लुत्फ किस चैंनल पर उठा सकते हैं और कौन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह एशिया कप (Asia Cup 2025) का मजा फ्री में उठा सकते हैं।
Asia Cup 2025 के लिए कुछ खास जानकारी
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप (Asia Cup 2025) के 17वें संस्करण का आरंभ 9 सितंबर से होगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है तो वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बाग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है।
टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सभी टीमें अपने ग्रुप की शेष 3 टीम से ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी। उसके बाद 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
एशिया कप में भारत का कार्यक्रम
- पहला मैच- 10 सितंबर: बनाम यूएई, दुबई, 07:30 PM
- दूसरा मैच- 14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान, दुबई, 07:30 PM
- तीसरा मैच- 19 सितंबर: बनाम ओमान, अबू धाबी, 07:30 PM
यह भी पढ़ें: गरीब नर्स के बेटे को नहीं मिला Team India में मौका, तो छोड़ा भारत जैसा प्यारा देश, अब न्यूजीलैंड से खेलेगा क्रिकेट
जानिए एशिया कप का सीधा प्रसारण कहां होगा
अगर बात करें कि टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा जहां पर फैंस इसका लुत्फ उठा पाएंगे। तो भारतीय क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर एशिया कप 2025 का सीधा प्रसारण देख सकेंगे और इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप पर होगी। स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर मुकाबला प्रसारित नहीं होगा।
𝘈𝘢 𝘥𝘦𝘬𝘩𝘦𝘯 𝘻𝘢𝘳𝘢, 𝘬𝘪𝘴𝘮𝘦 𝘬𝘪𝘵𝘯𝘢 𝘩𝘢𝘪 𝘥𝘶𝘮 💪
Asia Cup 2025 👉 Sept 9, LIVE on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 (Hindi), Sony Sports Ten 4 (Tamil & Telugu), Sony Sports Ten 5 & Sony LIV 📺 🏏#SonySportsNetwork #ACCMensAsiaCup2025 pic.twitter.com/qw5vviyi6q
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2025
भारत के लिए आसान होगी ग्रुप स्टेज की राह
भारत के लिए ग्रुप स्टेज को पार करना बेहद आसान होगा क्योंकि भारत के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई को रखा गया है। इन चारों टीमों भारत से सबसे ज्यादा मजबूत टीम है। तो भारत के लिए इन देशो को हराकर सुपर- 4 में अपनी जगह पक्की करना मुश्किल का काम नहीं होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत इससे पहले 2023 एशिया कप का विजेता रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बाजी मारी थी। तो फैंस सूर्यकुमार यादव से कुछ उसी कप्तानी की उम्मीद करेंगे।
FAQs
एशिया कप में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?
एशिया कप में भारत किस ग्रुप का हिस्सा है?
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए हुई 15 सदस्यीय टीम घोषित, IPL खेलने वाले एक भी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह