एशिया कप 2025 (Asia Cup) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम में कई अहम खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। और कुछ ऐसे खिलाड़ी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे जिनकी जगह को लेकर सवाल था लेकिन अब वह 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इस टीम में शिवम दुबे,(Shivam Dubey) रिंकू सिंह दोनों खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है इन दोनों में से किस खिलाड़ी को अंतिम 11 यानी प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी यह माथापच्ची टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को सुलझानी होगी। क्योंकि शिवम दुबे (Shivam Dubey) गेंदबाजी भी करते हैं और रिंकू सिंह एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में यह बताते हैं कि कैसे शिवम दुबे का पत्ता प्लेईंग 11 से कट सकता है और रिंकू सिंह प्लेइंग 11 में खेलते नजर आ सकते हैं।
Shivam Dubey का कटेगा प्लेइंग इलेवन से पत्ता
दोस्तों एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे वह हम आपको इस आर्टिकल में पूरी तरह से समझाएंगे। लेकिन खास तौर पर प्लेइंग 11 में शिवम दुबे ( Shivam Dubey) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) में से किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी इसके बारे में आपको बताते हैं।
शिवम दुबे (Shivam Dubey) की बात की जाए तो आईपीएल 2025 में शिवम दुबे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। शिवम दुबे ने रन भी बनाए थे। इसके पीछे अगर जाए तो शिवम दुबे को 2024 के T20 विश्व कप में भी जगह मिली थी तो फाइनल में शिवम दुबे ने काफी अहम पारी खेली थी। यही वजह है कि वह एक बार फिर से गौतम गंभीर का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं।
Dubey की जगह Rinku को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका
एशिया कप में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो शिवम दुबे की जगह पर अब भी सवाल उठ रहा है। क्योंकि रिंकू सिंह अभी भी टीम में मौजूद हैं और अगर रिंकू सिंह का भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ मैचों में जो प्रदर्शन रहा है वह इस तरह कर है कि वह टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। क्योंकि गौतम गंभीर रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में शिवम दुबे से पहले तरजीह दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें :शुभमन गिल नहीं, ये दिग्गज खिलाड़ी बनेगा वनडे का नया कप्तान, BCCI जल्द करेगी ऐलान
शिवम दुबे का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी Shivam Dubey के अगर भारतीय टीम के लिए T20 के आंकड़े देखें तो शिवम दुबे ने अब तक 35 T20 मुकाबले खेले हैं जिनकी 26 पारियों में उनके नाम 531 रन है। इस दौरान 31.24 का औसत है और 140.11 का स्ट्राइक रेट है। Shivam Dubey ने t20 विश्व कप 2024 में कुछ अहम पारियां खेली थी।
आंकड़ों में शिवम दुबे से आगे Rinku
वहीं दूसरी ओर बाएं हाथ के बल्लेबाज Rinku की बात की जाए तो Rinku ने भारत के लिए अब तक 33 T20 मुकाबले खेले हैं जिनकी 24 पारियों में उन्होंने 546 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 69 का है औसत 42 की है और स्ट्राइक रेट भी 161.007 का है जो हर मायने में शिवम दुबे से ज्यादा है। ऐसे में गौतम गंभीर टीम की प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे से पहले रिंकू सिंह को जगह दे सकते हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह