Asia Cup: एशिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता एशिया कप 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दरअसल, इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के सितंबर महीने में शुरू होने की संभावना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टूर्नामेंट 4 या 5 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप की तैयारियां शुरू कर दी
हालांकि, अब तक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सभी टीमों के मैनेजमेंट अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने भी अपनी योजनाओं को अमल में लाना शुरू कर दिया है।
चरिथ असलंका को मिल सकती है श्रीलंका की कप्तानी
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस बार की एशिया कप टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज चरिथ असलंका को सौंपने की योजना बना रहा है। बता दे असलंका लंबे समय से T20 फॉर्मेट में श्रीलंका टीम के साथ एक भरोसेमंद नाम बन चुके हैं और उन्हें कप्तान के रूप में भी सराहा गया है। उनका खेल संयमित भी है और आक्रामक भी जो किसी बड़े टूर्नामेंट में टीम को संतुलित नेतृत्व देने के लिए जरूरी होता है।
मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल है चरिथ असलंका
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 में असलंका को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था, जहां वे इंग्लैंड के विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल हुए। हालांकि, उन्हें किसी भी मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। बावजूद इसके, उनका अनुभव और हालिया प्रदर्शन श्रीलंका बोर्ड के लिए एक बड़ा फैक्टर बन सकता है।
घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फोकस इस बार युवा और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने पर है। खास तौर पर उन खिलाड़ियों पर नज़र रखी जा रही है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट या हालिया अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, मथिसा पथिराना और महीश तीक्ष्णा जैसे नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में श्रीलंका की सफेद गेंद की क्रिकेट में टीम की रीढ़ बनने का काम किया है। श्रीलंका बोर्ड यह भी मान रहा है कि यदि ये खिलाड़ी एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की ओर से खेलने का बड़ा मौका मिल सकता है।
एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का संभावित स्क्वाड
नीचे उन खिलाड़ियों की संभावित सूची दी गई है, जिन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2025 के लिए चयनित कर सकता है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फिलहाल चर्चाओं में ये नाम सबसे आगे चल रहे हैं:
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, मथिसा पथिराना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और एहसान मलिंगा।
डिस्क्लेमर – अभी तक एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। इस लेख को सिर्फ इंटरनेट की खबरों के आधार पर लिखा गया है।
Also Read: नायर-आकाश ड्रॉप, तो 2 खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी, लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने