Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी है। बता दे इस टीम में कई अनुभवहीन युवा चेहरों के साथ-साथ ऐसे 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल के वर्षों में धोनी की CSK में शानदार प्रदर्शन किया है। कौन है ये दो खिलाड़ी आइये जानते है।
मथीशा पथिराना – युवा आग उगलता गेंदबाज़
दरअसल, सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हैं मथीशा पथिराना और महेश तीक्षणा, जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने का मौका मिला था। अब दोनों को उनके अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर श्रीलंकाई टीम में एशिया कप के लिए भी चुने जा सकते है। बता दे मथीशा पथिराना को क्रिकेट का अगला लसिथ मलिंगा कहा जाता है। क्यूंकि उनकी स्लिंग एक्शन और यॉर्कर स्पेशलिटी उन्हें टी 20 क्रिकेट के लिए बेहद खास बनाती है।
Also Read : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, CSK का सिर्फ 30 लाख वाला खिलाड़ी बना कप्तान
हालांकि आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन औसत रहा — उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और इकॉनमी रेट 10.39 रही — फिर भी टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा है। साथ ही बता दे श्रीलंका बोर्ड ने शायद इसी अनुभव और उनकी डेथ ओवरों की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्क्वाड में शामिल कर सकती है, क्योंकि UAE जैसी पिचों पर उनके यॉर्कर्स घातक साबित हो सकते हैं।
महेश तीक्षणा – मिस्ट्री स्पिन का तुरुप का इक्का
वहीं दूसरे खिलाड़ी हैं महेश तीक्षणा, जो एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में टी 20 क्रिकेट में दुनिया भर में मशहूर हैं। आईपीएल में उन्होंने अब तक 27 मैचों में 25 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/33 रहा है। उनकी इकॉनमी रेट 7.66 है, जो टी20 के लिहाज से काबिल-ए-तारीफ है।साथ ही तीक्षणा ने आईपीएल 2022 से लेकर 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहते हुए धोनी के नेतृत्व में गेंदबाजी की।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा, जहां मुंबई इंडियंस से जबरदस्त बोली की टक्कर भी देखने को मिली। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़े और भी प्रभावशाली हैं — 60 मैचों में 58 विकेट, 6.87 की इकॉनमी से। ODI में भी वह 50 मैचों में 72 विकेट झटक चुके हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि तीक्षणा की मौजूदगी श्रीलंकाई स्पिन अटैक को मजबूती देती है।
क्यों खास है CSK से जुड़ाव?
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने का अनुभव किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सोने पर सुहागा होता है। पथिराना और तीक्षणा दोनों को महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतिक समझ और दबाव में खेलने का अनुभव मिला, जिससे उनके प्रदर्शन में परिपक्वता आई है। यही कारण है कि श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 जैसे अहम टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला कर सकती है।
एशिया कप में श्रीलंका का लक्ष्य
याद दिला दे 2022 में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने एशिया कप जीता था और अब 2025 में एक बार फिर चैंपियन बनने का लक्ष्य है। ऐसे में टीम में युवा जोश और अनुभवी रणनीति का अच्छा संतुलन है। पथिराना और तीक्षणा जैसे आईपीएल -अनुभवी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभर सकते हैं।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की संभावित टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।
नोट: एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका बोर्ड ने श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन काफी संभावनाएं हैं कि बोर्ड कुछ ऐसी ही टीम का ऐलान कर सकती है।
Also Read : एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तान टीम आई सामने, सलमान कप्तान, बाबर-रिजवान ड्रॉप