Posted inAsia Cup

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका की टीम फिक्स, मुंबई इंडियंस के दिग्गज को सौंपी गई कप्तानी

Asia Cup
Asia Cup

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को सितंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा। पिछले हफ्ते ही यह खबर आई थी कि, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 या 5 सितंबर से हो सकती है। हालांकि अभी तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के द्वारा एशिया कप 2025 के शेड्यूल को जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए सभी टीम मैनेजमेंट ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा भी एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को ध्यान में रखते हुए तैयारी को तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, इस टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा उन खिलाड़ियों के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। कहा जा रहा है कि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा एशिया कप 2025 के लिए जिस टीम का ऐलान किया जाएगा उसकी कप्तानी मुंबई इंडियंस के एक दिग्गज खिलाड़ी को सौंप जाएगी।

Asia Cup 2025 में ये खिलाड़ी होगा श्रीलंकाई टीम का कप्तान

Sri Lanka's team fixed for Asia Cup 2025, captaincy handed over to Mumbai Indians veteran
Sri Lanka’s team fixed for Asia Cup 2025, captaincy handed over to Mumbai Indians veteran

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को ध्यान में रखते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के द्वारा जिस टीम का ऐलान किया जाएगा उस टीम में घरेलू क्रिकेट के कई खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा एशिया कप 2025 की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज चरिथ असलंका को सौंपी जा सकती है।

असलंका लंबे समय से T20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि चरिथ असलंका आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के रूप में जुड़े थे हालांकि इन्हें किसी भी मुकाबले की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। कहा जा रहा है कि, अगर इस टूर्नामेंट को ये जिताने में सफल होते हैं तो फिर टी20 वर्ल्डकप में भी इन्हें ही कप्तानी सौंपी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – T20 फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! IPL के बाद भारत में धमाल मचाने आ रही नई लीग, हुआ ग्रैंड अनाउंसमेंट

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है Asia Cup 2025 की टीम में मौका

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के द्वारा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए चरिथ असलंका की कप्तानी में जिस टीम का ऐलान किया जाएगा उस टीम में कई खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड में बेहतरीन खिलाड़ी पाथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस, मथिसा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, महीस तीक्ष्णा, मथिसा पथिराना को मौका दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि, अगर इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा तो फिर आगामी बड़े टूर्नामेंट में भी इन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

Asia Cup 2025 के लिए Sri Lanka Cricket Team का संभावित स्क्वाड

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, मथिसा पथिराना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और एहसान मलिंगा। 

डिस्क्लेमर – अभी तक एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है। इस लेख को सिर्फ इंटरनेट की खबरों के आधार पर लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें – MI से कप्तान, तो CSK प्लेयर्स का दबदबा, 14 दिन बाद पाकिस्तान से होने वाले हाई वोल्टेज मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 आई सामने

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!