Asia Cup 2025 : टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड की दौरे पर थी। इस दौरे पर टीम इंडिया ने कुल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, जिसे टीम इंडिया ने 2-2 की बराबरी से ड्रॉ कर दिया। अब टीम इंडिया व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापस आ रही है। दरअसल, टीम इंडिया की अगली नज़र एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) पर है।
एशिया कप में टीम इंडिया अपने दबदबे को कायम रखना चाहती है। यही वजह है कि इसके लिए एक तगड़ी टीम का चयन किया गया है। इस टीम में कई धांसू खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में कैसी दिख सकती है टीम इंडिया। इसके साथ ही जानेंगे कि कब और किससे भिड़ने वाली है टीम इंडिया।
कब होगा मुक़ाबला
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद अब टीम इंडिया एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की ओर बढ़ रही है। टीम इंडिया को एशिया कप (Asia Cup 2025) में तीन मुकाबले खेलने हैं। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 9 सितंबर से इस मुकाबले का आगाज़ होना है। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर के दिन खेलने वाली है। 10 सितंबर को टीम इंडिया यूएई से मुकाबला खेलेगी।
इसके बाद 14 सितंबर को सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। वहीं 19 सितंबर के दिन भारत ओमान के साथ भिड़ेगा। गौरतलब है कि ये सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सही नहीं होने के कारण एक न्यूट्रल वेन्यू को चुना गया है, जो कि यूएई होगा।
सूर्या होंगे कप्तान
अब अगर इस टीम के कप्तान की बात करें, तो इस टीम की कमान टीम इंडिया के 360° बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। गौरतलब हो कि रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद टीम का नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव को बना दिया गया था। सूर्यकुमार यादव ही T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। ऐसे में यह बड़ी ज़िम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर ही रहेगी। इसके साथ ही आने वाला वर्ल्ड कप 2026 भी टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में ही खेलेगी।
अक्षर होंगे उपकप्तान
कप्तान के बाद अगर उप-कप्तान की बात करें, तो इस टीम में उप-कप्तान की ज़िम्मेदारी टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल को दी जा सकती है। अक्षर पटेल इंग्लैंड के साथ T20 सीरीज में भी टीम इंडिया के कप्तान थे। अक्षर के पास कप्तानी का भी अनुभव है। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में बोर्ड उन्हें उप-कप्तान चुन सकता है।
इसके साथ ही इस टीम में टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह भी शामिल होंगे। साथ ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
संभावित टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).