Suryakumar Yadav – एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में बस उँगलियों पर गिन सकने के दिन बचे है। और इस बार भी टीम इंडिया एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन इसी बीच सबसे बड़ी खबर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जुड़ी है।
सूत्रों के खबरों के अनुसार, दरअसल यह एशिया कप (Asia Cup) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी एशिया कप (Asia Cup) साबित हो सकता है। आइये विस्तार में जानते है।
सूर्यकुमार 35 वर्ष के हो चुके हैं
असल में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब 35 वर्ष के हो चुके हैं। और क्रिकेट में यह उम्र किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होती, खासकर तब जब टीम में युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तेजी से जगह बना रही हो। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद टीम इंडिया (Team India) पहले ही बदलाव के दौर से गुजर रही है।
Also Read – संन्यास लेने के बाद फिर से मैदान में दिखाई देंगे चेतेश्वर पुजारा, सामने आई बड़ी अपडेट
ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या का एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) आखिरी एशिया कप (Asia Cup) साबित हो सकता है, क्यूंकि अगला बांग्लादेश में 2027 में होने वाला एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) उसी साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के साथ संरेखित होगा।
हालिया चोट और वापसी
साथ ही याद दिला दे कुछ समय पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सर्जरी करवाई थी और लंबे समय तक मैदान से दूर रहे थे। हालांकि, वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की और बल्ले से शानदार प्रदर्शन भी किया।
लेकिन ये कहना गलत नहीं है कि लगातार दबाव और जिम्मेदारी ने उनकी चुनौतियां बढ़ा दी है। उम्र, फिटनेस और टीम में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि सूर्या (Suryakumar Yadav) अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।
कप्तानी और आखिरी सुनहरा मौका
और तो और एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए यह टूर्नामेंट उनके करियर का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है। अगर उनके नेतृत्व में भारत खिताब जीतता है तो यह न केवल टीम इंडिया के लिए बल्कि सूर्या (Suryakumar Yadav) के लिए भी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही यह टूर्नामेंट उन्हें एक शानदार फेयरवेल दिला सकता है।
अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में
वहीं गौरतलब है कि बांग्लादेश में 2027 में होने वाला अगला एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) उसी साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप यानी ODI फॉर्मेट के साथ संरेखित होगा। वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का करियर मुख्यतः T20 फॉर्मेट में सफल रहा है।
उन्होंने 80 से ज्यादा T20 मुकाबलों में 2500 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 20 से ज्यादा अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्हें ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अगला टूर्नामेंट ODI फॉर्मेट का होने के कारण उनके लिए जगह बनाना और भी मुश्किल हो सकता है।
शुभमन गिल की उपकप्तानी ने बढ़ाई अटकलें
इसके अलावा इस बार चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया (Team India) का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया है। याद दिला दे पहले यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल के पास थी, लेकिन गिल को उप-कप्तान बनाकर संकेत दिए गए हैं कि टीम (Team India) अब भविष्य की लीडरशिप की ओर बढ़ रही है। लिहाज़ा, यही वजह है कि एशिया कप के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के संन्यास की अटकलें और तेज हो गई हैं।
Also Read – Asia Cup में Suryakumar Yadav ने दिला दी जीत, तो फिर इतने समय तक बने रहेंगे भारत के टी20 कप्तान