Posted inAsia Cup

कब कहाँ और किस चैनल पर देखें Asia Cup 2025, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का इस तरह उठाए मजा

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 : इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन अब सबके मन में यह सवाल है कि आखिर हम एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को कहां देख पाएंगे? क्या बाकी मुकाबलों की तरह जिओ, हॉटस्टार पर देखा जाएगा या फिर इसके लिए कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल करना होगा।

इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आप एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का मजा कैसे उठा सकते हैं। इसके साथ ही इस लेख में बताएंगे कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का पूरा शेड्यूल क्या है और भारत का मुकाबला कब और किन देशों के साथ होने वाला है।

कब से शुरू होगा मुक़ाबला

Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। 9 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान बनाम हांगकांग होने वाला है। वहीं 10 सितंबर को भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हैं, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूनाइटेड अरब अमीरात को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका को मौका मिला है। यह चार टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर 4 का मुकाबला खेला जाएगा। सुपर 4 के बाद सीधा फाइनल मुकाबला 28 सितंबर के दिन दुबई में होगा।

Asia Cup Free Live Streaming

लेकिन अगर आप दुबई नहीं जा सकते और घर बैठे इस महा मुकाबले का लुत्फ़ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने फोन में एक एप्लीकेशन इंस्टॉल करना होगा, और यह एप्लीकेशन है सोनी लिव (Sony LIV)। जी हां, आप एशिया कप 2025 को जिओ हॉटस्टार पर नहीं देख सकते।

इसका फ्री में सीधा प्रसारण सोनी लिव (Sony LIV) करेगा। वहीं अगर आप फोन की जगह टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इस मुकाबले को देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर जाना होगा। अलग-अलग भाषाओं में यह खेल टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा।

कब होगा भारत का मुक़ाबला

वहीं, अगर भारत की बात करें तो भारतीय टीम को पहला मुकाबला 10 सितंबर के दिन खेलना है। यह मुकाबला मेज़बान टीम यूनाइटेड अरब अमीरात से होने वाला है। वहीं 14 सितंबर के दिन एशिया कप का महा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। वहीं भारत अपना आख़िरी मुकाबला 19 सितंबर के दिन ओमान के साथ खेलेगा।

ये भी पढ़ें : गिल-जायसवाल-संजू-अभिषेक-केएल? कोच गंभीर ने खोज लिए एशिया कप 2025 के 2 ओपनर, अब यही करेंगे पारी की शुरुआत

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

  • 9 सितंबर- अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग
  • 10 सितंबर- भारत बनाम यूएई
  • 11 सितंबर- बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग
  • 12 सितंबर- पाकिस्‍तान बनाम ओमान
  • 13 सितंबर- बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्‍तान
  • 15 सितंबर- यूएई बनाम ओमान
  • 15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हांगकांग
  • 16 सितंबर- बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान
  • 17 सितंबर- पाकिस्‍तान बनाम यूएई
  • 18 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान
  • 19 सितंबर- भारत बनाम ओमान
  • 20 सितंबर- बी1 बनाम बी2
  • 21 सितंबर- ए1 बनाम ए2
  • 23 सितंबर- ए2 बनाम बी1
  • 24 सितंबर- ए1 बनाम बी2
  • 25 सितंबर- ए2 बनाम बी2
  • 26 सितंबर- ए1 बनाम बी1
  • 28 सितंबर- फाइनल

ये भी पढ़ें : शुभमन (कप्तान), सरफ़राज़, अर्शदीप, शमी, अक्षर, सुंदर…अगस्त में श्रीलंका से होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!