Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘उसे ड्रॉप करो…’ 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग

'उसे ड्रॉप करो...' 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग

Cameron Green: आईपीएल 2026 के लिए जब पिछले साल नवंबर में ऑक्शन हुआ था, तो कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदकर नीलामी इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया था। उम्मीद थी कि ग्रीन अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से कमाल करेंगे, लेकिन वह गेंदबाजी तो कर ही नहीं रहे हैं। वहीं, बल्लेबाजी में भी उनका फ्लॉप शो जारी है।

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक दो मैच खेले हैं और कुल 20 रन ही बना पाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 18 रन बनाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन ही बना पाए। ग्रीन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, उनकी काफी आलोचना हो रही है और एक भारतीय दिग्गज ने उन्हें ड्रॉप करने की मांग कर दी है।

कैमरन ग्रीन (Cameron Green) पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से की ड्रॉप करने की मांग

'उसे ड्रॉप करो...' 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग

कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार दो हार के बाद, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। भज्जी ने कहा कि केकेआर की आदर्श प्लेइंग में ग्रीन की जगह बनती ही नहीं है। दो बार के वर्ल्ड कप विनर ने कहा कि केकेआर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के स्टार टिम साइफर्ट या वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को टीम में शामिल कर सकती है।

अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन सिंह ने कहा,

“मुझे लगता है कि कैमरन ग्रीन इस टीम में फिट नहीं बैठते, और इसका सीधा सा कारण यह है कि वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। टीम को टिम सीफर्ट को शामिल करना चाहिए और उनसे पारी की शुरुआत करवानी चाहिए, क्योंकि अगर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं करेंगे, तो बल्लेबाज के तौर पर बेहतर विकल्प मौजूद हैं। साइफर्ट उनमें से एक हैं। इसके अलावा रोवमैन पॉवेल भी हैं, जिन्हें मौका दिया जा सकता है।”

वापसी के लिए केकेआर को करना होगा सुधार

13 साल में पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन के पहले दो मैचों में हार का सामना किया है। इससे अब उनके ऊपर निश्चित रूप से दबाव बढ़ रहा होगा। हरभजन का मानना है कि केकेआर को वापसी करने के लिए कुछ चीजों में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा,

“अब अचानक केकेआर की टीम पर दबाव महसूस होने लगा होगा क्योंकि वे अपने पहले दो मैच हार चुके हैं, एक घर पर और एक बाहर। अगर उन्हें यहां से वापसी करनी है तो उन्हें कुछ चीजें ठीक करनी होंगी। पहली बात तो यह है कि दोनों मैचों में उन्हें करारी हार मिली है, पहले मुंबई से और अब घर पर सनराइजर्स हैदराबाद से।”

कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने की वजह से बिगड़ रहा केकेआर का संतुलन

लोअर बैक इंजरी से उबर रहे कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने अभी तक आईपीएल 2026 में गेंदबाजी नहीं की है। केकेआर के पहले मैच में के बाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि ग्रीन कुछ दिन बाद ही गेंदबाजी कर पाएंगे और इसके बारे में फ्रेंचाइजी को भी पता है। SRH के खिलाफ मैच से पहले ग्रीन की गेंदबाजी का एक वीडियो केकेआर ने शेयर किया था, जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह मैच में गेंदबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उनके गेंदबाजी न करने के कारण केकेआर को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प रखना पड़ रहा है। वहीं, टीम का कॉम्बिनेशन भी प्रभावित हो रहा है। अब देखना होगा कि ग्रीन कब से गेंदबाजी करते हैं। केकेआर को अपना अगला मैच 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

FAQs

IPL 2026 में कैमरन ग्रीन ने अभी तक कितने रन बनाए हैं?
20
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में कितने करोड़ में खरीदा था?
25.20 करोड़

यह भी पढ़ें: DC vs MI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!