Posted inक्रिकेट (Cricket)

हरभजन-पठान-पुजारा जैसे 12 दिग्गजों ने चुनी IPL 2026 प्लेऑफ़ की 4 टीमें, जानें किन-किन फ्रेंचाइजी का लिया नाम

IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का आगाज कल यानि 28 मार्च से होने जा रहा है और सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट जगत में प्लेऑफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं, लेकिन इस बार खास बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स पैनल के 12 दिग्गजों ने मिलकर अपनी टॉप-4 टीमों का चयन किया है।

इन विशेषज्ञों में हरभजन सिंह, इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनकी राय फैंस के लिए काफी अहम मानी जाती है। दिलचस्प बात यह है कि अलग-अलग विचारों के बावजूद कुछ टीमें ऐसी हैं जो लगभग हर लिस्ट में नज़र आ रही हैं।

IPL 2026 प्लेऑफ़ में आरसीबी बनी एक्सपर्ट्स की पहली पसंद

RCB hope to keep top-two ambitions on track after long break | Cricbuzz.com

इस बार की भविष्यवाणियों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम सबसे ज्यादा बार सामने आया है। फाफ डु प्लेसिस, आकाश चोपड़ा, पीयूष चावला, सबा करीम और संजय बांगर जैसे कई दिग्गजों ने आरसीबी को प्लेऑफ का मजबूत दावेदार माना है। मोहम्मद कैफ ने तो आरसीबी को अपनी लिस्ट में पहले स्थान पर रखा है।

पिछले सीजन की सफलता और टीम के संतुलन को देखते हुए एक्सपर्ट्स को लगता है कि आरसीबी इस बार भी दमदार प्रदर्शन कर सकती है। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम ने मजबूती दिखाई है, जो उसे बाकी टीमों से अलग बनाती है।

मुंबई इंडियंस पर भरोसा कायम

मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिस पर लगभग हर एक्सपर्ट ने भरोसा जताया है। इरफान पठान, हरभजन सिंह, पुजारा, चावला और बालाजी समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुंबई को अपनी टॉप-4 में शामिल किया है।

इसका मुख्य कारण टीम का अनुभव और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता है। मुंबई इंडियंस हमेशा से ही लीग स्टेज के बाद अपने खेल को और बेहतर करती आई है, और यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इसे प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ती उम्मीदें

इस बार पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को लेकर भी काफी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, हनुमा विहारी और संजय बांगर ने इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की रेस में शामिल किया है। पंजाब की टीम पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसे निरंतरता की जरूरत है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ इस बार मजबूत नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये दोनों टीमें अपने प्रदर्शन में स्थिरता बनाए रखती हैं, तो प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं।

चेन्नई, हैदराबाद और केकेआर भी रेस में

IPL 2026 में कुछ दिग्गजों ने चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स को भी प्लेऑफ का मजबूत दावेदार बताया है। पुजारा ने जहां जीटी, सीएसके, केकेआर और मुंबई को चुना, वहीं बालाजी और एरोन फिंच ने चेन्नई और हैदराबाद पर भरोसा जताया है। हरभजन सिंह ने भी सनराइजर्स को अपनी पसंदीदा टीमों में रखा है। इसका मतलब साफ है कि इस बार प्लेऑफ की लड़ाई बेहद कड़ी होने वाली है और कोई भी टीम चौंका सकती है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो IPL 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है, जबकि बाकी दो स्थानों के लिए कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यही अनिश्चितता आईपीएल को और भी रोमांचक बनाती है।

ये भी पढ़ें: जो करते थे आलोचना, वही अब हुए फैन! योगराज ने माही के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया धोनी फैंस का दिल

FAQS

आईपीएल 2026 कब शुरू होगा ?

28 मार्च

IPL 2026 का पहला मैच किन दो टीमों के बीच होगा ?

RCB vs SRH

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!