Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs SRH मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास; ईशान किशन का बड़ा कारनामा

RCB vs SRH मैच में बने 16 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास; ईशान किशन का बड़ा कारनामा

RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला मुकाबला फैंस की उम्मीदों के अनुरूप हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 201/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर जीत हासिल की कर ली। RCB के तेज गेंदबाज जैकब डफी (3/22) को धमाकेदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

RCB vs SRH मुकाबले में जमकर चौके-छक्कों की बारिश हुई, वहीं कुछ बड़े रिकॉर्ड भी बने। ऐसे ही टॉप 15 रिकॉर्ड का जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।

RCB vs SRH मुकाबले के दौरान बने टॉप 15 रिकॉर्ड पर एक नजर

RCB vs SRH मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास; ईशान किशन का बड़ा कारनामा

1. RCB ने SRH के खिलाफ 202 रन के टारगेट को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया, जो किसी भी टीम द्वारा आईपीएल में 200 प्लस का सबसे तेज सफल रन चेज है।

2. आईपीएल में आरसीबी के लिए सफल 200 प्लस रन चेज 

  1. 228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
  2. 204 बनाम किंग्स XI पंजाब , बेंगलुरु , 2010
  3. 202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*
  4. 201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024

3. आईपीएल में रन चेज के दौरान सबसे अधिक रन

  1. 4027 – विराट कोहली*
  2. 3285 – डेविड वार्नर
  3. 3238 – रोहित शर्मा
  4. 2843 – शिखर धवन
  5. 2832 – रॉबिन उथप्पा

4. देवदत्त पडीक्कल का 21 गेंदों में अर्धशतक आरसीबी के किसी बल्लेबाज द्वारा एसआरएच के खिलाफ दूसरा सबसे तेज है। टॉप पर रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 2024 के सीजन में 2024 में 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

5. आईपीएल में आरसीबी के लिए पहले 10 ओवर्स में सर्वाधिक स्कोर

  1. 129/0 बनाम किंग्स XI पंजाब, बेंगलुरु, 2016
  2. 128/0 बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
  3. 126/2 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, 2026*

6. टी20 क्रिकेट में विराट कोहली छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शोएब मलिक (13571) को पीछे छोड़ दिया है।

7. डेविड पेन (304 विकेट) के पास आईपीएल डेब्यू के समय सबसे अधिक टी20 विकेट हैं। इससे पहले सबसे अधिक विकेट आदिल राशिद (232 विकेट) के पास थे।

8. SRH के लिए IPL कप्तानी डेब्यू में 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  1. 80 (38) – ईशान किशन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
  2. 69* (41) – मनीष पांडे बनाम एमआई, अबू धाबी, 2021
  3. 53 (42) – डेविड वार्नर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015

9. आईपीएल कप्तानी डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर

  1. 119 – संजू सैमसन (आरआर) बनाम पीबीकेएस, 2021
  2. 99* – मयंक अग्रवाल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2021
  3. 93* – श्रेयस अय्यर (डीसी) बनाम केकेआर, 2018
  4. 88 – फाफ डू प्लेसिस (आरसीबी) बनाम पीबीकेएस, 2022
  5. 83 – जिरोन पोलार्ड (एमआई) बनाम पीबीकेएस, 2019
  6. 80 – ईशान किशन (एसआरएच) बनाम आरसीबी, 2026*

10. IPL में 3000 रन सबसे कम गेंदों पर पूरे करने वाले खिलाड़ी

  1. 2028 – ऋषभ पंत
  2. 2082 – यूसुफ़ पठान
  3. 2130- सूर्यकुमार यादव
  4. 2135 – सुरेश रैना
  5. 2152 – एमएस धोनी
  6. 2180 – ईशान किशन*
  7. 2203 – केएल राहुल

11. टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने 16वीं बार छक्का लगाकर अपना खाता खोला है, आईपीएल में यह पांचवीं बार है।

12. IPL 2026 का पहला छक्का अभिषेक शर्मा के बल्ले से आया, जो उन्होंने जैकब डफी के खिलाफ लगाया।

13. IPL में कप्तानी से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

  1. रवींद्र जडेजा – 200 मैच
  2. मनीष पांडेय – 153 मैच
  3. अक्षर पटेल – 148 मैच
  4. कीरोन पोलार्ड – 137 मैच
  5. सूर्यकुमार यादव – 126 मैच
  6. ईशान किशन – 119* मैच

14. 27 वर्ष और 253 दिन की उम्र में, ईशान किशन 2018 में केन विलियमसन (27 वर्ष, 244 दिन) के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने।

15. यह सातवां मौका रहा जब आरसीबी ने IPL सीजन का पहला मुकाबला खेला, जबकि एसआरएच ने ऐसा केवल दूसरी बार किया।

FAQs

IPL 2026 के पहले मैच में किसने जीत हासिल की?
RCB

यह भी पढ़ें: IPL 2026: “अबरार अहमद को नहीं लेना था” – SRH के खिलाफ RCB की बड़ी जीत को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शंस का सैलाब; काव्या मारन हुईं ट्रोल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!