टीम इंडिया (Team India) के बारे में यह खबर आई है कि, सितंबर-अक्टूबर के महीने में वर्ल्डकप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है और इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को भी शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है और जल्द से जल्द स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि, क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के लिए टीम इंडिया (Team India) के कप्तान और उपकप्तान के नाम के ऊपर भी विचार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ी को कप्तानी तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खेमें से उपकप्तान का चुनाव किया जाएगा। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्सुक नजर आए हैं।
वर्ल्डकप 2025 में ये खिलाड़ी होगा Team India का कप्तान

सितंबर-अक्टूबर के महीने में बीसीसीआई की मेजबानी में क्रिकेट वर्ल्डकप का आयोजन किया जाएगा और इस टूर्नामेंट के लिए सभी भारतीय समर्थक बेहद ही उत्सुक हैं। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि, ये टूर्नामेंट पुरुषों की टीम के बीच में होगा तो आप गलत सोच रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ये टूर्नामेंट महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय महिला टीम (Women Team India) की कप्तान इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर संभालते हुए दिखाई देंगी।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, हरमनप्रीत कौर वुमन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। वहीं इस टीम की उपकप्तानी अनुभवी खिलाड़ी स्मृति मंधाना को सौंपी जा सकती है। स्मृति पिछले कुछ समय से भारतीय महिला टीम की उपकप्तान हैं और इन्होंनें हरमन की गैर-हाजिरी में कप्तानी भी की है। ये वुमन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी करती हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में खिताब भी जिताया है।
वुमन क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के लिए शेड्यूल
मंगलवार 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
बुधवार 1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 2 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 3 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
शनिवार 4 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
रविवार 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
सोमवार 6 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 7 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
बुधवार 8 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 10 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम – दोपहर 3 बजे
शनिवार 11 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
रविवार 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापत्तनम 3:00
सोमवार 13 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विजाग – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
बुधवार 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विजाग – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शनिवार 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
रविवार 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
सोमवार 20 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 21 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
बुधवार 22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 24 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शनिवार 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
रविवार 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी – सुबह 11 बजे
रविवार 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
बुधवार 29 अक्टूबर – सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 30 अक्टूबर – सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
रविवार 2 नवंबर – फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
वर्ल्डकप 2025 के लिए Women Team India
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे।
डिस्क्लेमर – अभी तक बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा वुमन वर्ल्डकप 2025 के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है। इस लेख को सिर्फ इंटरनेट की वायरल खबरों के आधार पर तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें – ओलंपिक में होने क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, वैभव सूर्यवंशी से लेकर आयुष महात्रे तक को मौका