IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में 3 मई को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन बेहद ही लचर रहा। जिसके चलते टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के चलते मुंबई इंडियंस टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद भी खत्म हो गई है।
जबकि आईपीएल 2024 में अबतक 51 मुकाबले खेले जा चुकें हैं। आईपीएल के बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। लेकिन आईपीएल (IPL) के बीच ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, टीम इंडिया के 2 बेहतरीन गेंदबाज चोटित हो गए हैं।
यह 2 गेंदबाज हुए चोटिल
आईपीएल 2024 में अपनी तेज रफ्तार भरी गेंद से सुर्खियों में आने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अभी चोटिल चल रहे हैं। जबकि इसके अलावा स्टार गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है।
क्योंकि, मयंक यादव आईपीएल में लखनऊ टीम की तरफ से खेल रहे हैं। जबकि चाहर चेन्नई टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अब चोट ने इन दोनों खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा दी है। जिसके चलते अब दोनों तेज गेंदबाज़ों हम आईपीएल में आगे खेलते नहीं देख पाएंगे। जबकि अगर जरूरत पड़ती है तो यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
आईपीएल से हुए बाहर!
मयंक यादव और दीपक चाहर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और ऐसा रिपोर्ट्स का मानना है कि, अब यह दोनों तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। मयंक यादव आईपीएल में 3 मैच खेले थे। इसके बाद उन्हें चोट के चलते बाहर होना पड़ा था। लेकिन मयंक ने दोबारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की।
लेकिन इस मुकाबले में उनको गेंदबाजी करने में दोबारा दिक्कत आ रही थी। जिसके चलते अब उन्हें पुरे सीजन से बाहर होना पड़ सकता है। वहीं, दीपक चाहर की फिटनेस पर पहले भी कई बार सवाल उठे हैं। क्योंकि, हर सीजन में दीपक चाहर चोट के चलते मुकाबला मिस करते हैं और एक बार फिर अब दीपक आईपीएल सीजन से बाहर हो सकते हैं।
आईपीएल 2024 में दोनों गेंदबाज़ों का प्रदर्शन
बात करें मयंक यादव और दीपक चाहर के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की तो अबतक दीपक चाहर ने इस सीजन 8 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 40 की औसत से मात्र 5 विकेट झटके हैं। जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 8.60 की रही है। वहीं, मयंक यादव ने अबतक 4 मैच खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 6.99 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है और साथ ही 7 विकेट झटके हैं।